Akhanda 2 Film: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के फैंस के लिए इस हफ्ते दोहरी खुशखबरी लेकर आया है. लंबे समय से अटकी नंदमुरी बालकृष्ण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अखंडा 2' आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है. फिल्म को पहले 5 दिसंबर 2025 को रिलीज किया जाना था, लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं में फंसने के कारण इसकी रिलीज को रोक दिया गया था. अब जब फिल्म बड़े पर्दे पर उतरी है, तो इसके साथ ही एक और बड़ा सरप्राइज भी सामने आया है.
‘अखंडा 2’ की रिलीज पहले से ही चर्चा में थी, क्योंकि फिल्म को एडवांस बुकिंग में दमदार ओपनिंग मिली थी. कई ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इसकी कमाई को लेकर बहुत ऊंचे अनुमान लगाए थे, लेकिन कानूनी मुद्दों के चलते दर्शकों को इंतजार करना पड़ा. अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, थिएटर्स के बाहर एक बार फिर वही उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसे बालकृष्ण के फैंस हमेशा दिखाते रहे हैं.
एंड क्रेडिट में बड़ा सरप्राइज: ‘अखंडा 3’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट
फिल्म के अंत में मेकर्स ने फैंस को चौंकाते हुए यह कन्फर्म कर दिया कि ‘अखंडा’ फ्रेंचाइज़ यहीं नहीं रुकेगी. तीसरे पार्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है और उसका टाइटल भी रिवील कर दिया गया है.
‘अखंडा 3’ का टाइटल क्या होगा?
फिल्म का तीसरा पार्ट ‘जय अखंड़ा’ नाम से आएगा. एंड क्रेडिट में इसे लेकर एक छोटा टीज़र विज़ुअल भी दिखाया गया है, जिसने थिएटर्स में मौजूद दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया. पहले भाग की सफल कमाई और दर्शकों की मजबूत फैन बेस को देखते हुए मेकर्स ने जल्दी ही सीक्वल और थर्ड पार्ट की प्लानिंग कर ली थी. अब फैंस यह जानने को और ज्यादा उत्सुक हैं कि ‘अखंडा 2’ की कहानी आगे किस दिशा में बढ़ेगी और तीसरा पार्ट किस स्केल पर बनेगा.
बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती, दो फिल्मों से सीधा मुकाबला
‘अखंडा 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर रास्ता आसान नहीं है. इसकी रिलीज के साथ ही इसे दो बड़ी फिल्मों से प्रतिस्पर्धा मिल रही है.
1. बॉलीवुड की मेगा हिट ‘धुरंधर’ से टक्कर
हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ पिछले कुछ हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की कमाई 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसकी मजबूत पकड़ के कारण ‘अखंड़ा 2’ को मल्टीप्लेक्स सर्किट में कड़ी चुनौती मिल सकती है.
2. मामूट्टी की ‘कलमकावल’ का भी दबदबा
साउथ सुपरस्टार मामूट्टी की फिल्म ‘कलमकावल’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है और यह फिल्म ना सिर्फ दर्शकों की तारीफ बटोर रही है, बल्कि अपने बजट का दोगुना कलेक्शन भी कर चुकी है. फिल्म की मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ ‘अखंड़ा 2’ के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है, खासकर केरल और मलयालम बेल्ट में.
क्या ‘अखंडा 2’ पहले जैसी सफलता दोहरा पाएगी?
‘अखंड़ा’ का पहला भाग सुपरहिट रहा था और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि ‘अखंड़ा 2’, जो बड़े पैमाने, दमदार एक्शन और बालकृष्ण के मसाला अवतार पर आधारित है, क्या उसी स्तर का प्रदर्शन कर पाएगी. फैंस उत्साहित हैं, ट्रेड सर्कल सतर्क है, और फिल्म इंडस्ट्री की निगाहें अब इसके पहले वीकेंड की कमाई पर टिकी हुई हैं.
यह भी पढे़ं- क्यों सर्दियों में बदल जाता है उंगलियों का रंग? शरीर में इस कमी के कारण होता है ऐसा; कहीं आप तो नहीं शिकार?