8000 किलोमीटर दूर से भारत आई नई नवेली दुल्हन, फिर बोली- 'हम बिहार से बानी' अब दिल्ली तक हो रही चर्चा

Bihar Unique Love Story बिहार के युवक अमित ठाकुर का प्यार रंग लाया और 10 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद दक्षिण अफ्रीका की युवती किम मोलेवार उसकी दुल्हन बनी. शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई.

8000 किलोमीटर दूर से भारत आई नई नवेली दुल्हन, फिर बोली- 'हम बिहार से बानी' अब दिल्ली तक हो रही चर्चा

पटना, नेशनल डेस्क : प्यार न तो जाति-धर्म देखता है और न ही देशों की सीमाएं. वह इन सबसे परे होता है और निष्पक्ष-नश्वर. बिहार में एक ऐसी ही लव स्टोरी सामने आई है, जिसकी अब हर ओर सराहना हो रही है. बिहार के युवक अमित ठाकुर और दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली किम मोलेनार को एक-दूसरे से प्यार हुआ. थोड़ी नानुकर के बाद दोनों के परिवार की सहमति से हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई. इस शादी की चर्चा बिहार के बाहर दिल्ली तक हो रही है.  

पूरा मामला बिहार के पश्चिमी चंपारण ज़िले का है. रामनगर के आर्यनगर मोहल्ला निवासी प्रफुल्ल चंद्र उर्फ़ पप्पू ठाकुर के पुत्र अमित ठाकुर ने विदेशी दुल्हनिया किम मोलेनार के साथ 7 फेरे लिए हैं. पिछले दिनों हिंदू रीति-रिवाज से दोनों एक दूजे के हो गए. शादी के बाद साउथ अफ्रीका से बिहार पहुंचीं किम मोलेनार पति अमित ठाकुर के साथ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के भ्रमण पर पहुंचीं.

 

भोजपुरी बोलने लगी हैं किम मोलेनार

यहां पर मां टैम मोलेनार भी थीं. इस दौरान मां-बेटी ने हाथ जोड़कर भोजपुरी भाषा में कहा कि 'हम बिहार से बानी' सुनकर कैंप में मौजूद लोगों ने तालियां बजाना शुरू कर दिया. यहां पर बता दें कि  भारतीय युवक अमित ठाकुर औऱ जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) की युवती किम मोलेवार के प्रेम और विवाह के साथ साथ एडवेंचर का वीडियो सोशल साइट्स पर खूब सराहा जा रहा है और लोग इस अनोखी प्रेम कहानी को लाइक भी कर रहे हैं. 

 


10 वर्ष पहले हुआ था प्यार

मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2013 में अमित ठाकुर साउथ अफ्रीका गए थे और वहां जोहान्सबर्ग में मार्केटिंग लीडर के तौर पर काम करने लगे. इसी कंपनी में पैम मोलेनार की पुत्री किम मोलेनार भी काम करती थीं. यहां पर दोनों की आंखें चार हुईं और फिर बात शादी तक पहुंच गई.शुरुआत में दोनों परिवारों ने विरोध किया फिर अमित ठाकुर किम मोलेनार की मोहब्बत के आगे झुक गए और आखिरकार दोनों की शादी हुई. 

रिपोर्ट: राकेश कुमार सोनी/सागर शुक्ला