नई दिल्ली, धर्म डेस्क: प्यार और शादीशुदा जीवन की सफलता के लिए सबसे जरूरी है आपसी समन्वय और विश्वास. ये दोनों चीजें संबंध को मजबूत बनाती हैं. ज्योतिषियों और पुजारियों द्वारा प्रतिदिन चंद्र राशि की गणना के आधार पर जातकों के लिए लव लाइफ की भविष्यवाणी की जाती है. पूरा लेख दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है.
रविवार का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है. शादी का रिश्ता तय हो सकता है. लव लाइफ में अच्छे पलों को जीएंगे. शादीशुदा हैं, तो ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा. हां, आपको कोई खास दिक्कत नहीं आएगी.
रविवार को आप अपने लव पार्टनर से मिलने के लिए बेचैन रहेंगे, लेकिन यह मुमकिन नहीं होगा. अतिरिक्त प्रयास नहीं करें, क्योंकि रविवार को ऐसा संभव नहीं है. घरेलू जीवन सामान्य रहेगा. शादीशुदा हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर रहेगा.
शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. संतान पक्ष की ओर से अच्छा और सुखद समाचार मिल सकता है. लव लाइफ के लिए रविवार का दिन अच्छा है. ससुराल पक्ष से सहयोगा अच्छा मिलेगा. पार्टनर और परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा.
अगर आप शादीशुदा हैं तो जल्द ही संतान सुख प्राप्त होने का योग बन रहा है. प्रेम जीवन में अंतरंग पल सुखद अहसास कराएंगे. इस दौरान यानी रविवार को अपने पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें और सतर्क रहें.
शादी में जल्दबाजी करने से बचें. यह सही समय नहीं है. आपको धोखा भी मिल सकता है, वैसे भी जल्दबाजी का काम शैतान का होता है. ऐसी मान्यता भी है. किसी से प्यार है तो इजहार करने का सर्वोत्तम दिन रविवार है.
प्रेमी/प्रेमिका से बहुत प्यार करते हैं. शादी का योग है, लेकिन शादी के लिए परिवार की रजामंदी मिल पाना मुश्किल लग रहा है. लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी. करीब को नाराज नहीं होने दें. जहां तक इस राशि से जुड़े शादीशुदा लोगों की बात है तो पार्टनर का सहयोग पूर्व की तरह रविवार को भी मिलेगा.
रोमांस करने वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा है. इस दिन आप रोमांटिक टूर पर जा सकते हैं. लव लाइफ अच्छी रहेगी. शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा-सुखमय रहेगा. ससुराल वालों के साथ मुलाकात संभव है और इससे रिश्ते में गर्माहट और मधुरता आएगी.
लव लाइफ रविवार के दिन अच्छी रहेगी. इस दिन अपने माता-पिता का खास ख्याल रखें. शादीशुदा लोग सतर्क रहें, क्योंकि उन्हें दांपत्य जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.
धनु राशि वालों के लिए धन लाभ का योग है. आप अपनी प्रेमिका/प्रेमी को उपहार स्वरूप कुछ दे सकते हैं, यकीन मानिये ऐसा करने उसे आंतरिक खुशी देगा.
अगर आप शादीशुदा हैं तो यात्रा (घूमने-फिरने) का योग बन सकता है. लव लाइफ में सफलता का दिन है. आप अपनी प्रेमिका को शादी के लिए राजी कर सकते हैं. कुल मिलाकर शादी का प्रस्ताव देने के लिए अच्छा दिन है.
लव लाइफ अच्छी रहेगी. रविवार को प्रेम-प्रेमिकाओं को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. शादीशुदा हैं तो सतर्क रहें, क्योंकि दिनभर तनाव के साथ गुजारा करना पड़ सकता है. पति और पत्नी के बीच विवाद भी हो सकता है.
लव लाइफ अच्छी रहेगी. रविवार को आप अपनी/अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं. प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए रविवार का दिन सामान्य ही रहेगा. शादीशुदा हैं तो दिनभर खुशी के पलों के साथ गुजारेंगे.
डिसक्लेमर: 'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. कृपया उपयोग से पहले विशेषज्ञ से सलाह ले लें.