Cricketer Smriti Mandhana Wedding Called Off: स्मृति ने Social Media पर दी शादी टूटने की जानकारी

Smriti Mandhana Wedding Called Off Palash muchhal

Smriti Mandhana Wedding Called Off: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने आखिरकार अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं पर खुद ही विराम लगा दिया है. पिछले कई हफ्तों से उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह–तरह की खबरें उड़ रही थीं, लेकिन अब स्मृति ने एक भावुक पोस्ट साझा करके सच्चाई सभी के सामने रख दी. उन्होंने साफ किया कि वह अपनी निजी सीमाओं को बनाए रखना चाहती हैं और इसी वजह से उन्होंने पलाश मुच्छल के साथ अपनी तय शादी को रद्द करने का निर्णय लिया है.