शादी टूटने के बाद पहली बार सामने आईं स्मृति मंधाना, चेहरे पर दिखी उदासी, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट की चमकती सितारा स्मृति मंधाना शादी रद्द होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आई हैं. इस कठिन समय के बावजूद उन्होंने अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है और नेट्स में प्रैक्टिस करती हुई देखी गई हैं.

Smriti Mandhana spotted in public for the first time after canceling her wedding
Image Source: Social Media

भारतीय क्रिकेट की चमकती सितारा स्मृति मंधाना शादी रद्द होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आई हैं. इस कठिन समय के बावजूद उन्होंने अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है और नेट्स में प्रैक्टिस करती हुई देखी गई हैं. वह जल्द ही श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी.

एयरपोर्ट पर देखा गया सादा लुक

बॉलीवुड संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी रद्द होने की पुष्टि के बाद मंधाना बुधवार को एयरपोर्ट पर नजर आईं. उनका लुक बेहद साधारण और सादगी भरा था. मास्क पहने और कैज़ुअल आउटफिट में मंधाना ने मीडिया से दूरी बनाए रखी. उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और बिना फोटो खिंचवाए सीधे अपनी कार में बैठकर चली गईं.

भाई ने साझा की प्रैक्टिस की फोटो

हाल ही में मंधाना के भाई श्रवण ने सोशल मीडिया पर उनकी नेट्स पर बल्लेबाजी की एक तस्वीर साझा की थी. इस तस्वीर में मंधाना कड़ी मेहनत करती हुई दिखाई दीं. फैंस ने इस तस्वीर को काफी पसंद किया. इससे साफ झलकता है कि मंधाना ने बुरे समय को पीछे छोड़ते हुए अपने खेल पर पूरी तरह ध्यान देना शुरू कर दिया है.

शादी रद्द होने की वजह

मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी. हालांकि, मंधाना के पिता की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण यह शादी रद्द कर दी गई. बाद में मंधाना ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने अपने रिश्ते को समाप्त कर आगे बढ़ने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें: साल 2025 में इन क्रिकेटरों ने बल्ले से बरपाया कहर, Joe Root की रैंकिंग शानदार, किस नंबर पर रोहित-विराट?