जल्द होगी... स्मृति की शादी को लेकर बोलीं पलाश मुच्छल की मां; अफवाहों पर दिया ये अपडेट

भारतीय क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोज़र पलाश मुच्छल की शादी को लेकर फैन्स कई दिनों से असमंजस में हैं. जिस दिन दोनों अपने नए जीवन की शुरुआत करने वाले थे, उसी दिन अचानक हालात बिगड़ गए. पहले स्मृति के पिता को दिल में तेज़ दर्द के बाद अस्पताल ले जाना पड़ा, फिर उसी तनाव में पलाश की तबीयत भी लड़खड़ा गई और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.

Smriti Mandhana and Palash Muchhal Wedding Cancelled palash mom reacted
Image Source: Social Media

भारतीय क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोज़र पलाश मुच्छल की शादी को लेकर फैन्स कई दिनों से असमंजस में हैं. जिस दिन दोनों अपने नए जीवन की शुरुआत करने वाले थे, उसी दिन अचानक हालात बिगड़ गए. पहले स्मृति के पिता को दिल में तेज़ दर्द के बाद अस्पताल ले जाना पड़ा, फिर उसी तनाव में पलाश की तबीयत भी लड़खड़ा गई और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. इन अनपेक्षित घटनाओं ने शादी को फिलहाल रोक देना पड़ा.

लेकिन अब जब दोनों अस्पताल से घर वापस लौट आए हैं, फैन्स की उम्मीदें एक बार फिर जग उठी हैं. इस बीच पलाश की मां ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने अटकलों को काफी हद तक शांत कर दिया.

पलाश की मां ने बताया, शादी रद्द नहीं, बस कुछ दिनों के लिए रुकी है

पलाश की मां, अमिता मुच्छल, ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, स्मृति और पलाश दोनों बहुत दुखी हैं. पलाश तो अपनी दुल्हन को घर लाने के लिए बेहद उत्साहित था. मैंने भी उनके स्वागत की खास तैयारी की थी… सब ठीक होगा, शादी बहुत जल्द होगी.” उनकी बातों से साफ है कि शादी को लेकर कोई नकारात्मक फैसला नहीं लिया गया है. दोनों परिवारों की प्राथमिकता फिलहाल स्वास्थ्य और आराम है, लेकिन शादी की प्लानिंग पूरी तरह बरकरार है.

सोशल मीडिया पर पोस्ट हटाने से बढ़ी थीं गलतफहमियां

शादी टलने के बाद स्मृति ने सोशल मीडिया से विवाह से जुड़ी पोस्ट हटाना शुरू कर दिया था. जैसे ही यह बदलाव नजर आया, फैन्स में तरह-तरह की चर्चाएँ शुरू हो गईं क्या शादी रद्द हो गई? क्या दोनों के बीच कुछ गलत हो गया? लेकिन अब पलाश की मां के बयान ने यह साफ कर दिया है कि पोस्ट हटाना केवल प्राइवेसी बनाए रखने की वजह से किया गया था, न कि रिश्ते में किसी दरार के कारण.

पलाश की तबीयत बिगड़ना बना बड़ी चिंता का कारण

शादी टलने के बाद पलाश का ब्लड प्रेशर इतना बढ़ गया कि उन्हें पहले सांगली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत स्थिर न होने पर उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया. अब डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है और वे घर पर आराम कर रहे हैं. दोनों के परिवार अपने-अपने बच्चों की तबीयत और मानसिक स्थिति को लेकर बेहद सतर्क हैं.

जेमिमा रोड्रिग्ज भी पहुंचीं स्मृति के साथ खड़ी होने

इस मुश्किल समय में स्मृति अकेली न रहें, इसलिए उनकी करीबी दोस्त और भारतीय क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज तुरंत ऑस्ट्रेलिया की WBBL लीग से नाम वापस लेकर भारत लौट आईं. उनकी अचानक भारत वापसी ने सोशल मीडिया पर यह चर्चा और तेज कर दी कि मामला सिर्फ “स्वास्थ्य संबंधी” चिंता से बड़ा हो सकता है, लेकिन परिवार की ओर से ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की गई.

फिलहाल शादी पर रुका है बस एक छोटा सा ठहराव

दोनों परिवारों का कहना है कि शादी रुकी है, टूटी नहीं. हालात सामान्य होते ही नई तारीख की घोषणा कर दी जाएगी. फैन्स के लिए राहत की बात यही है कि स्मृति और पलाश दोनों ठीक हैं और रिश्ते को लेकर कोई विवाद नहीं है. सिर्फ स्वास्थ्य से जुड़ी मजबूरियाँ थीं, जिनके ठीक होते ही उनकी नई शुरुआत का रास्ता दोबारा खुलेगा.

यह भी पढ़ें: 'लौंडागिरी दिखा रही है...', और फरहाना भट्ट को मालती चाहर ने खींचकर मारी लात; देखें VIDEO