भारतीय क्रिकेट की स्टार बैटर स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी का जादू इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 23 नवंबर को शादी के सात फेरे लेने से पहले दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमोनियों ने फैंस को रोमांचित कर दिया है. हल्दी से लेकर संगीत नाइट तक—हर फंक्शन में इस कपल की शानदार केमिस्ट्री और मुस्कुराहटों ने माहौल को पूरी तरह बॉलीवुड स्टाइल में रंग दिया.
शनिवार की संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें स्मृति और पलाश सलमान खान की फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ के हिट गाने ‘तेनु ले के मैं जावांगा’ पर रोमांटिक डांस करते दिखते हैं.वीडियो की शुरुआत स्मृति द्वारा पलाश के गले में माला डालने से होती है, जिसके बाद दोनों ने दिल खोलकर डांस किया. स्मृति की अदाएं और पलाश की स्माइल ने इस पल को बेहद खास बना दिया. फैंस इस वीडियो को “ड्रीम कपल मोमेंट” बताकर प्यार लुटा रहे हैं. हर कोई इस जोड़ी की सिंपल, स्वीट और नैचुरल बॉन्डिंग की तारीफ कर रहा है.
महिला टीम की खिलाड़ी भी बनीं सेलिब्रेशन का हिस्सा
स्मृति की खुशी को दोगुना करने पहुंचीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कई साथी खिलाड़ी.संगीत नाइट में जेमिमा रॉड्रिग्ज, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी और यास्तिका भाटिया ने मिलकर ‘तेरा यार हूं मैं’ पर जबरदस्त ग्रुप डांस किया.डांस और हंसी-ठिठोली से भरा यह पल सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है.
स्टेडियम में हुआ था फिल्मी अंदाज वाला प्रपोजल
इस कपल की लव स्टोरी का सबसे खास चैप्टर रहा पलाश मुच्छल का फिल्मी स्टाइल प्रपोजल.नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पलाश ने घुटनों पर बैठकर स्मृति को गुलाब का गुलदस्ता और रिंग देकर शादी के लिए प्रपोज किया था.उस यादगार पल का वीडियो खुद पलाश ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे देखकर फैंस ने इन्हें “मेड फॉर ईच अदर” कहा था.
अब फैंस को है बस शादी की तस्वीरों का इंतजार
शुक्रवार को हल्दी की खुशियों से लेकर शनिवार की संगीत रात तक—स्मृति और पलाश की हर झलक सोशल मीडिया पर दिल जीत रही है.अब सभी की नज़रें 23 नवंबर की भव्य शादी पर टिकी हैं, जिसमें क्रिकेट व फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है. यह हाई-प्रोफाइल वेडिंग क्रिकेट और संगीत की दुनिया को एक खूबसूरत रिश्ते में बांधने जा रही है—और फैंस पहले से ही इस नई जोड़ी पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: अगर कोई पूछे कि डर नहीं लगता... 26/11, पहलगाम और दिल्ली ब्लास्ट को लेकर शाहरूख खान ने कही दिल छुने वाली बात