SMAT Trophy: सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जीत के बाद छलका ईशान किशन का दर्द, इस चीज का मलाल

Ishan Kishan: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने क्रिकेट गलियारों में फिर से उनकी चर्चा तेज कर दी है. आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन नेतृत्व का नमूना पेश करते हुए ईशान ने झारखंड को पहली बार इस प्रतिष्ठित घरेलू टी20 टूर्नामेंट का चैंपियन बना दिया.

SMAT Trophy Ishan kishan breaks silence on not getting selected in item india
Image Source: Social Media

Ishan Kishan: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने क्रिकेट गलियारों में फिर से उनकी चर्चा तेज कर दी है. आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन नेतृत्व का नमूना पेश करते हुए ईशान ने झारखंड को पहली बार इस प्रतिष्ठित घरेलू टी20 टूर्नामेंट का चैंपियन बना दिया. फाइनल में हरियाणा को हराकर इतिहास रचने के बाद ईशान किशन ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर अपनी भावनाएं खुलकर साझा कीं.


स्पोर्टस्टार से बातचीत में ईशान किशन ने कहा कि भारतीय टीम में चयन न होने का दौर उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि जब लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला, तो उन्हें काफी निराशा हुई.ईशान ने कहा, “एक समय ऐसा था जब मुझे बहुत बुरा लग रहा था. मैंने खुद से कहा कि अगर सिर्फ रन बनाने से बात नहीं बन रही, तो शायद मुझे अपनी टीम को ट्रॉफी जिताकर दिखाना होगा. मुझे लगा कि मुझे और बेहतर करना होगा.”उनके शब्द साफ संकेत देते हैं कि वह अब निराशा से निकलकर खुद को और मजबूत बनाने की राह पर हैं.

दो साल से टीम इंडिया से बाहर

ईशान किशन पिछले करीब दो वर्षों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. अनुशासन से जुड़े कारणों के चलते उन्हें टीम से बाहर किया गया था, और वह खुद भी मानते हैं कि वह समय उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण दौर रहा. ईशान ने आखिरी बार नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए टी20 मैच खेला था. इसके बाद से उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं हो पाई है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है.

फाइनल में तूफानी शतक से जीत की नींव

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईशान किशन ने अपने बल्ले से कहर बरपा दिया. उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में 101 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिससे झारखंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 262 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा की टीम 193 रन पर सिमट गई और झारखंड ने 69 रन से मुकाबला जीत लिया.

टूर्नामेंट के टॉप रन-स्कोरर बने ईशान

पूरे टूर्नामेंट में ईशान किशन का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा. उन्होंने 10 पारियों में कुल 517 रन बनाए और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. कप्तानी में पहली बार टीम को खिताब दिलाकर ईशान ने यह साबित कर दिया कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं.अब सवाल यही है कि क्या इस शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के दरवाजे एक बार फिर ईशान किशन के लिए खुलेंगे. घरेलू क्रिकेट में दिया गया यह जवाब निश्चित रूप से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने के लिए काफी मजबूत माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: U19 Asia Cup 2025: फाइनल के लिए भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत, कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?