Barry McCarthy vs SL: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए इस मैच में आयरलैंड के तेज गेंदबाज बैरी मैकार्थी ने एक ओवर में 11 गेंदें डाल दीं.
इस ओवर ने मैच का रुख ही बदल दिया. श्रीलंका की टीम उस समय बड़ा स्कोर बनाने की स्थिति में नहीं लग रही थी, लेकिन इस एक ओवर से मिले रन ने उन्हें मजबूत टोटल तक पहुंचा दिया. श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए.
A power-packed knock from Kamindu Mendis set the platform for Sri Lanka's victory 👏
— ICC (@ICC) February 8, 2026
He wins the @aramco POTM award🎖️
📝: https://t.co/yVCWv4zFGf pic.twitter.com/NXh0IrXdEE
11 गेंदों का महंगा ओवर
श्रीलंका की पारी का 19वां ओवर बैरी मैकार्थी ने डाला और यह उनके लिए काफी खराब साबित हुआ. ओवर की शुरुआत नो-बॉल से हुई, जिस पर कामिंदु मेंडिस ने चौका जड़ा. इसके बाद दो वाइड गेंदें फेंकी गईं. फ्री-हिट पर मेंडिस ने छक्का मार दिया. आगे की गेंदों पर भी रन बनते रहे. बीच में मैकार्थी ने दो विकेट जरूर निकाले, लेकिन बार-बार वाइड और नो-बॉल डालने से ओवर लंबा खिंच गया. इस एक ओवर में कुल 19 रन बने. 4 वाइड और 1 नो-बॉल की वजह से यह ओवर 11 गेंदों का हो गया. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा ओवर पहले भी कुछ बार देखने को मिल चुका है.
कामिंदु मेंडिस की तेज पारी
श्रीलंका के लिए कामिंदु मेंडिस ने तेजी से रन बनाए. उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 44 रन ठोक दिए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे. वहीं, कुसल मेंडिस ने भी अहम पारी खेलते हुए 43 गेंदों पर 56 रन बनाए.
आयरलैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन
आयरलैंड की ओर से जॉर्ज डॉकरेल ने 2 विकेट लिए. मार्क अडायर और गैरेथ डेलानी को भी 1-1 सफलता मिली. हालांकि, 19वें ओवर में ज्यादा रन लुटने की वजह से आयरलैंड की टीम श्रीलंका को बड़े स्कोर तक पहुंचने से नहीं रोक पाई.
ये भी पढ़ें- जिस मिसाइल ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, फ्रांस के साथ भारत जल्द करेगी बड़ी डील; जानें खासियत