45 की उम्र में भी इतनी जवां दिखती हैं श्वेता तिवारी, घूम जाएगा Gen Z का भी दिमाग; क्या है इसका राज?

Shweta Tiwari Glowing Skin Secret: टीवी इंडस्ट्री में अगर किसी एक्ट्रेस की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है, तो वह हैं श्वेता तिवारी. उम्र की तेजी से बढ़ती संख्या भी उनकी ब्यूटी को छू नहीं पाती.

Shweta Tiwari Glowing Skin Secret know what tips she follows
Image Source: Social Media

Shweta Tiwari Glowing Skin Secret: टीवी इंडस्ट्री में अगर किसी एक्ट्रेस की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है, तो वह हैं श्वेता तिवारी. उम्र की तेजी से बढ़ती संख्या भी उनकी ब्यूटी को छू नहीं पाती. 45 साल की उम्र में श्वेता की टोंड फिजिक और बेदाग स्किन देखकर अक्सर लोग हैरान रह जाते हैं कि आखिर वह ऐसा क्या करती हैं, जो आज भी उतनी ही फ्रेश और यंग दिखती हैं.

हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने उनकी ब्यूटी के पीछे का सीक्रेट एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. अगर आप भी उनकी तरह हेल्दी, ग्लोइंग और यंग स्किन पाना चाहती हैं, तो श्वेता तिवारी का स्किनकेयर रूटीन आपके लिए बेस्ट इंस्पिरेशन हो सकता है.

श्वेता तिवारी की जवां स्किन का असली मंत्र

इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाली श्वेता अक्सर अपने लाइफस्टाइल और स्किनकेयर रूटीन की झलक फैन्स के साथ साझा करती हैं. हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में श्वेता अपनी बेटी पलक तिवारी और बेटे रियांश के साथ नजर आईं, जहां तीनों ने चेहरे पर शीट मास्क लगाया हुआ था. उसी वीडियो से फैन्स को पता चला कि श्वेता की यंग दिखती स्किन का एक बड़ा राज उनका फेस मास्क रूटीन है.

श्वेता का डेली स्किनकेयर, क्या है खास?

वीडियो में भले ही वे मज़ाक-मस्ती करती नजर आईं, लेकिन उनके चेहरे पर लगाया शीट मास्क उनकी स्किनकेयर का अहम हिस्सा है. यह स्किन को तुरंत हाइड्रेशन देने के साथ ग्लो बढ़ाने में बेहद असरदार होता है. इसके अलावा, एक इंटरव्यू में श्वेता ने बताया था कि वे मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक भी नियमित रूप से इस्तेमाल करती हैं. मुल्तानी मिट्टी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर उसे नैचुरली ब्राइट और फ्रेश बनाती है. साथ ही यह पूरी तरह नेचुरल होने के कारण स्किन पर किसी तरह की हार्मफुल केमिकल्स का असर नहीं होने देती.

शीट मास्क लगाने के फायदे जो बनाते हैं इसे श्वेता का फेवरेट

शीट मास्क आजकल स्किनकेयर में ट्रेंड में हैं, और श्वेता भी उन्हें अपनी रुटीन में जगह देती हैं. इसके फायदे भी कम नहीं:

  • स्किन को तुरंत हाइड्रेशन देता है
  • चेहरे पर नैचुरल और इंस्टेंट ग्लो लाता है
  • फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करने में मददगार
  • स्किन को सॉफ्ट, फ्रेश और प्लम्प बनाता है
  • हफ्ते में 1–2 बार शीट मास्क लगाने से स्किन लंबे समय तक यंग और हेल्दी बनी रहती है

यह भी पढ़ें: सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन सा हीटर आपके लिए सबसे बेहतर