जो किस्मत में लिखा है, वही मिलता है... टी20 विश्व कप टीम में जगह ना मिलने पर पहली बार बोले शुभमन गिल, छलका दर्द

Shubman Gill News: शायद शुभमन गिल ने भी यह नहीं सोचा होगा कि उन्हें 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिलेगी. 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा में गिल का नाम शामिल नहीं था, और यह खबर क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के लिए काफी चौंकाने वाली रही. 

Shubman Gill spoke first time on not getting a place in the T20 World Cup team expressed pain
Image Source: Social Media

Shubman Gill News: शायद शुभमन गिल ने भी यह नहीं सोचा होगा कि उन्हें 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिलेगी. 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा में गिल का नाम शामिल नहीं था, और यह खबर क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के लिए काफी चौंकाने वाली रही. 

खासतौर पर इसलिए भी क्योंकि गिल भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान हैं और उनकी फॉर्म और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा किया जाता है. टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड से बाहर होने पर शुभमन गिल ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है और अपनी भावनाएं साझा की हैं.

वनडे सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी

11 जनवरी से भारत बनाम न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है, जिसमें गिल टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे. इस सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह सेलेक्टर्स के फैसले का सम्मान करते हैं और पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हैं.

शुभमन गिल टी20 टीम के पूर्व उपकप्तान थे. टी20 वर्ल्ड कप में टीम से बाहर होने के बाद यह जिम्मेदारी अब फिर से अक्षर पटेल को सौंपी गई है. गिल ने कहा कि वह टीम के फैसले को स्वीकार करते हैं और पूरी तरह सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ खेल पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

“जो किस्मत में लिखा है, वही मिलता है”

गिल ने कहा, “मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी में मुझे जहां होना चाहिए, मैं वहीं पर हूं. जो भी मेरी किस्मत में लिखा है, मुझे लगता है उनमें से मुझसे कोई चीज छीनी नहीं जा सकती. एक खिलाड़ी के तौर पर आपका विश्वास होता है कि आप अच्छा खेलकर अपनी टीम और देश को जीत दिलाएंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करता हूं. उनका फैसला मुझे स्वीकार है. मैं टी20 टीम को शुभकामनाएं देता हूं. मुझे उम्मीद है कि वे हमारे लिए वर्ल्ड कप जीतकर लौटेंगे.”

टी20 में गिल का पिछला प्रदर्शन

शुभमन गिल ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेला था. उस तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने सिर्फ 32 रन बनाए और एक बार बिना खाता खोले आउट हो गए. उनके प्रदर्शन के बाद पांचवें टी20 मैच में गिल की जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया.

संजू सैमसन ने मौके का फायदा उठाया और 22 गेंदों में 37 रनों की तेज पारी खेली. इस वजह से माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में भी संजू सैमसन और अभिषेक शतमा की जोड़ी भारतीय पारी की शुरुआत कर सकती है.

भावी मुकाबलों पर फोकस

शुभमन गिल का ध्यान अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज पर है. वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान के तौर पर उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है और यह सीरीज उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप की निराशा को पीछे छोड़ने का अवसर है. गिल का अनुभव और नेतृत्व टीम के लिए अहम साबित हो सकता है, और उन्हें उम्मीद है कि युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देते हुए टीम को जीत की राह पर ले जाएंगे.

गिल का सकारात्मक रवैया और टीम के प्रति समर्पण यह दिखाता है कि वह टी20 टीम से बाहर होने के बावजूद खेल पर अपना फोकस बनाए रखेंगे और अपने नेतृत्व कौशल से टीम इंडिया को मजबूती देंगे.

ये भी पढ़ें- भारतीय रेलवे में अब नहीं दिखेगी गुलामी की निशानी, बदलेगा अंग्रेजों के जमाने का नियम, क्या होगा असर?