Disha Patni House Firing: हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में गैंगस्टर हत्याकांड और बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की वारदात, दोनों घटनाएं अब एक-दूसरे से जुड़ी नजर आ रही हैं. ताजा जांच में सामने आया है कि इन दोनों गंभीर घटनाओं की जिम्मेदारी एक ही फर्जी फेसबुक आईडी से ली गई है, जो पुर्तगाल से ऑपरेट की जा रही थी.
सिर्फ यही नहीं, उस आईडी से एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज जारी किया गया और तुरंत बाद अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया गया. अब हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस दोनों घटनाओं की कड़ी जोड़ने में जुटी है.
भिवानी कोर्ट में गैंगस्टर की हत्या
4 सितंबर को हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में कुख्यात गैंगस्टर हरि उर्फ हरिया के साथी को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया था. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों वीरेंद्र चारण, नवीन बॉक्सर और सोनू उर्फ तिवारी जींद ने ली थी.
दिशा पाटनी के घर पर चलीं गोलियां
इसी दौरान बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की घटना ने सनसनी मचा दी. पहले ये माना गया कि ये घटना स्थानीय विवाद से जुड़ी है, लेकिन अब जांच में सामने आया कि इसी गिरोह ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी, और वो भी उसी फेसबुक अकाउंट से जो पुर्तगाल से बनाया गया था.
पुर्तगाल से ऑपरेट हो रहा सोशल नेटवर्क
फेसबुक अकाउंट से जब पुलिस ने टेक्निकल ट्रेसिंग शुरू की, तो उसका लोकेशन पुर्तगाल में मिला. आशंका है कि गैंग के कुछ सदस्य विदेश में बैठकर सोशल मीडिया के जरिए भारत में मौजूद शूटरों को निर्देश दे रहे हैं.
दबिश और छानबीन तेज
बरेली और हरियाणा पुलिस की संयुक्त जांच टीम ने कई संदिग्धों को चिन्हित कर लिया है. सर्विलांस से मिले सुरागों के आधार पर बरेली पुलिस की टीमें अब दिल्ली और हरियाणा में दबिश दे रही हैं. इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार भी मामले को गंभीरता से ले रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी राजभूषण सिंह ने दिशा पाटनी के पिता से बात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया.
सोशल मीडिया पर पैनी नजर
पुलिस ने दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी के बयान वाले वीडियो पर आए धमकी भरे कमेंट्स को ट्रैक किया है. इन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों की पहचान कर साइबर सेल इन अकाउंट्स को मॉनिटर कर रही है.
जांच के लिए गठित हुई 6 टीमें
बरेली पुलिस ने इस केस की जांच के लिए 6 टीमें तैनात की हैं. दो टीमों को दिल्ली और हरियाणा भेजा गया है, बाकी टीमें स्थानीय स्तर पर तकनीकी और ग्राउंड इनपुट्स पर काम कर रही हैं. एसएसपी अनुराग आर्य के अनुसार, “कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है.”
एक जैसा पैटर्न, एक ही गैंग
दोनों घटनाओं में समान पैटर्न दिखाई दे रहा है:
यह भी पढ़ें- एटिट्यूड कुनिका का... झगड़ा हो गया शहबाज और अभिषेक में; बवाल का पूरा VIDEO आया सामने