ये बंदा अच्छा है, लेकिन बेरहम भी...‘किंग’ में पहले से भी ज्यादा डार्क होगा शाहरुख खान का नया अवतार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं. ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद अब उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ को लेकर जबरदस्त उत्साह है. शाहरुख के जन्मदिन पर फैंस को मिला दोहरा तोहफा फिल्म का टीज़र और फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

Sharukh Khan Role in Upcoming movie king
Image Source: Social Media

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं. ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद अब उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ को लेकर जबरदस्त उत्साह है. शाहरुख के जन्मदिन पर फैंस को मिला दोहरा तोहफा फिल्म का टीज़र और फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

मुंबई में हुए बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शाहरुख ने न सिर्फ अपने फैंस से मुलाकात की, बल्कि ‘किंग’ में अपने किरदार और फिल्मों की बदलती सोच पर भी खुलकर बात की. 

किंग का किरदार बहुत दिलचस्प

लेकिन खतरनाक भी है शाहरुख ने इवेंट में कहा, कि मुझे लगता है कि अगर फिल्म में कुछ नया और दिलचस्प नहीं करेंगे, तो वही पुरानी बात रह जाएगी—हीरो आया, गाना गाया, फाइट की और चला गया. लेकिन ‘किंग’ का जो किरदार है, वो बिल्कुल अलग है. इसे सिद्धार्थ और सुजॉय ने बहुत प्यार से लिखा है. इसमें बहुत सारी खामियां हैं, ये किरदार खूनी भी है, बेरहम भी. लोगों को मार देता है और पूछता भी नहीं‘कितने थे, कभी पूछा है?’ उनकी इस बात से साफ है कि ‘किंग’ में शाहरुख का किरदार पारंपरिक हीरो से बिल्कुल अलग होगा—थोड़ा रहस्यमयी, थोड़ा खतरनाक, लेकिन बेहद आकर्षक.

अब हीरो को सिर्फ रोमांटिक नहीं रहना चाहिए

शाहरुख ने आगे कहा कि वह अब ऐसे किरदार करना चाहते हैं जो सीमाओं को तोड़ें और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करें. मुझे लगता है कि मेरे जैसे एक्टरों को अब अलग-अलग रोल करने चाहिए—कुछ इंस्पायरिंग, कुछ रोमांटिक, कुछ डार्क या कॉमिक. अब मैं हर साल एक बड़ी फिल्म करने की कोशिश करता हूं, लेकिन बहुत सोच-समझकर. क्योंकि आज फिल्म बनाना आसान नहीं है, दर्शक बहुत समझदार हो गए हैं. इसलिए मैं चाहता हूं कि जब भी आप मेरी फिल्म देखें, तो कभी निराश न हों. उनकी बातों से झलकता है कि ‘किंग’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं होगी, बल्कि शाहरुख के लिए एक नया प्रयोग भी साबित होगी.

विलेन या हीरो? दोनों का मेल होगा ‘किंग’

शाहरुख ने साफ किया कि ‘किंग’ का किरदार पूरी तरह से नेगेटिव नहीं है, बल्कि “ग्रे जोन” में है. मैं ये नहीं कहूंगा कि ये पूरी तरह विलेन का रोल है. हां, ये बहुत डार्क और बेरहम कैरेक्टर है, लेकिन उसमें इंसानियत भी है. वो बंदा अच्छा है, बस थोड़ा दिलचस्प है. मुझे लगता है लोगों को ये किरदार बहुत पसंद आएगा. पर इसका मतलब ये नहीं कि जो करता है, वो आप भी करो,” शाहरुख ने मुस्कुराते हुए कहा. इस बयान से यह तो तय है कि ‘किंग’ में शाहरुख अपने करियर का एक सबसे गहन और जटिल किरदार निभाने जा रहे हैं. एक ऐसा इंसान, जो अच्छाई और बुराई के बीच फंसा है. किंग’ का टीज़र रिलीज़ होते ही शाहरुख के फैंस सोशल मीडिया पर उमड़ पड़े. टीज़र में एक्शन, स्टाइल और रहस्य का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला. शाहरुख के इस नए अवतार ने दर्शकों को याद दिला दिया कि क्यों उन्हें ‘किंग खान’ कहा जाता है.

यह भी पढ़ें: ‘बाहुबली: द एपिक’ ने सिनेमाघरों में काटा गदर, विदेशों में भी मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने नोट