Shani Gochar 2027: जून में शनि बदलेंगे चाल, इन राशियों की साढ़ेसाती पर पड़ेगा असर

Shani Gochar 2027: साल 2027 में शनि का राशि परिवर्तन ज्योतिष के लिहाज से अहम रहने वाला है. नए साल में शनिदेव दो बार राशि बदलेंगे. पहले 3 जून को शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 9 अगस्त को इसी राशि में वक्री हो जाएंगे और 20 अक्टूबर को वक्री अवस्था में ही वापस मीन राशि में लौट आएंगे. शनि के इस गोचर से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने की ज्योतिषीय मान्यता है.

shani-gochar-2027-saturn-transit-aries-pisces-zodiac-signs
Image Source: Social Media

Shani Gochar 2027: साल 2027 में शनि का राशि परिवर्तन ज्योतिष के लिहाज से अहम रहने वाला है. नए साल में शनिदेव दो बार राशि बदलेंगे. पहले 3 जून को शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 9 अगस्त को इसी राशि में वक्री हो जाएंगे और 20 अक्टूबर को वक्री अवस्था में ही वापस मीन राशि में लौट आएंगे. शनि के इस गोचर से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने की ज्योतिषीय मान्यता है. खास बात यह है कि इस दौरान कुछ राशियों की साढ़ेसाती और ढैय्या की स्थिति में भी बदलाव आएगा. आइए जानते हैं शनि के इस गोचर का मेष, कुंभ और मीन राशि पर क्या असर पड़ सकता है.

2027 में कब-कब होगा शनि का राशि परिवर्तन?

फिलहाल शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं. साल 2027 में उनका पहला राशि परिवर्तन 3 जून को होगा. इस दिन शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 9 अगस्त को शनि मेष राशि में ही वक्री चाल शुरू करेंगे. फिर 20 अक्टूबर को वक्री अवस्था में मीन राशि में वापस आ जाएंगे.

इस तरह शनि करीब साढ़े चार महीने तक मेष राशि में रहेंगे. ज्योतिष में शनि के इस गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि उनके राशि परिवर्तन के साथ कई राशियों की साढ़ेसाती और ढैय्या की स्थिति में बदलाव होता है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए साल 2027 में शनि का गोचर कई बदलाव लेकर आ सकता है. साल के शुरुआती महीनों में शनि आपके बारहवें भाव में रहेंगे. इसके बाद 3 जून को शनिदेव आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे. इस बदलाव के बाद कामकाज की व्यस्तता बढ़ सकती है और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. कुछ लोगों के पद या काम करने के तरीके में बदलाव होने की संभावना है. कारोबारियों को भी अपने काम पर पहले से ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है. इस दौरान पैसों से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें. धैर्य और समझदारी से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक पिछले कुछ समय से शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं. 3 जून 2027 को शनि के मेष राशि में प्रवेश करने से कुंभ राशि वालों को कुछ समय के लिए साढ़ेसाती से राहत मिल सकती है.

इस दौरान लंबे समय से अटके कामों में प्रगति होने की उम्मीद है. नौकरी और कारोबार में आ रही परेशानियों से निकलने के नए रास्ते मिल सकते हैं. मानसिक तनाव में भी कमी महसूस हो सकती है. हालांकि, यह राहत अस्थायी रहेगी. 20 अक्टूबर को शनि के दोबारा मीन राशि में लौटने के साथ कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव फिर शुरू हो जाएगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए साल 2027 में शनि की साढ़ेसाती जारी रहेगी. फिलहाल इस राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. जून में शनि के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है. लेकिन 20 अक्टूबर को शनिदेव के फिर से मीन राशि में लौटते ही साढ़ेसाती का दूसरा चरण दोबारा शुरू हो जाएगा.

इस दौरान कामकाज और परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. पुराने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें. धैर्य बनाए रखते हुए लगातार प्रयास करना आपके लिए मददगार हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: रवि प्रदोष पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, इन राशियों की बढ़ेगी चिंता; पढ़ें आज का राशिफल