घने कोहरे में हुआ भीषण हादसा, शाहजहांपुर में रोडवेज बस से टकराई अर्टिगा कार; 3 की मौत

Shahjahanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में घने कोहरे के बीच एक रोडवेज बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Shahjahanpur horrific accident occurred in dense fog Ertiga car collided with a roadways bus death
Image Source: Social Media

Shahjahanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में घने कोहरे के बीच एक रोडवेज बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक हादसा सुकसुकी गांव के पास हुआ. उस समय इलाके में घना कोहरा था और विजिबिलिटी बहुत कम थी. इसी दौरान बरेली डिपो की रोडवेज बस ओवरटेक कर रही थी, तभी सामने से आ रही अर्टिगा कार से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

तीन लोगों की मौके पर मौत

हादसे में कार सवार अरुण, संजय और ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने तीनों के शव कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. इस दुर्घटना में कार में मौजूद अनिल और गौरव घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.

मृतक लखीमपुर खीरी के रहने वाले

पुलिस जांच में पता चला है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के निवासी थे. घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में मातम छा गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घना कोहरा होने की वजह से सड़क पर साफ दिखाई नहीं दे रहा था. इसी कारण यह हादसा हुआ. राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Iran Israel War के बीच G7 देशों की बैठक आज, ऊर्जा संकट पर होगी चर्चा!