Venezuela: वेनेजुएला की राजधानी कराकस शनिवार तड़के जोरदार धमाकों की आवाजों से गूंज उठी. शहर के विभिन्न इलाकों में अचानक तेज विस्फोट हुए, जिनसे स्थानीय नागरिकों में भय और हड़कंप का माहौल बन गया. दक्षिणी कराकस में एक बड़े सैन्य ठिकाने के आसपास बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में अंधेरा फैल गया.
विस्फोट के दौरान लोगों ने देखे उड़ते विमान
घटना के बाद कई लोगों ने निचली उड़ान भरते विमान और अचानक उठती धुएँ की लपटें देखी. एपी की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में कम से कम सात अलग-अलग धमाकों की आवाजें सुनी गईं. सोशल मीडिया पर भी विस्फोट के समय के वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें आसमान में चमक और शहर में दहशत का स्पष्ट दृश्य देखा जा सकता है.
Caracas a las 2 de la Mañana #Caracas #venezuela pic.twitter.com/jh8URRlIvy
— David (@anthonyseijas2) January 3, 2026
हालांकि, अब तक स्थानीय अधिकारियों या सरकार की ओर से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या हुए नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है.
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच हादसा
ये धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब वेनेजुएला और अमेरिका के बीच राजनीतिक और सैन्य तनाव चरम पर है. पिछले कुछ दिनों में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े कई तेल टैंकर जब्त किए हैं और सैन्य कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं. अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि वेनेजुएला की सरकार अवैध गतिविधियों में संलिप्त है, जबकि कराकस ने इन आरोपों को बार-बार खारिज किया है.
वेनेजुएला ने हाल ही में पांच अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया था. अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों पर देश की सुरक्षा के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. ये कदम अमेरिका और वेनेजुएला के बीच मौजूदा तनाव को और बढ़ा सकता है.
खबर अपडेट हो रही है...