नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बने तनावपूर्ण हालात के बीच भारत सरकार ने स्थिति को लेकर स्पष्ट बयान दिया है. सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में कच्चे तेल के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है.
सरकार के अनुसार, एलपीजी सिलेंडर को लेकर जरूर कुछ दबाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि देश के किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडर खत्म होने जैसी स्थिति नहीं है.