समुद्र की गहराई में मिला बेशकीमती खजाना! कीमत 2000 करोड़ डॉलर से भी ज़्यादा, जानें कैसे निकलेगा बाहर?

दुनिया के विशाल महासागरों में सोने का खजाना छिपा हुआ है, जो शायद हम में से बहुत कम लोगों को पता होगा. वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र के पानी में लगभग 2 करोड़ टन सोना घुला हुआ है.

Scientists estimate around 20 million tonnes of gold dissolved in seawater but extraction remains challenging
Image Source: Freepik

Gold in Sea Water: दुनिया के विशाल महासागरों में सोने का खजाना छिपा हुआ है, जो शायद हम में से बहुत कम लोगों को पता होगा. वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र के पानी में लगभग 2 करोड़ टन सोना घुला हुआ है. अनुमानों के अनुसार, समुद्र में मौजूद सोने की कीमत लगभग 2000 अरब डॉलर हो सकती है लेकिन सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी मात्रा में मौजूद सोना हम निकाल क्यों नहीं पा रहे हैं? 

समुद्र में सोने का स्रोत और मौजूदगी का रहस्य

समुद्री जल में सोने की मौजूदगी प्राकृतिक प्रक्रियाओं का नतीजा है. बारिश और नदियों द्वारा चट्टानों का क्षरण, समुद्र तक सोने के कणों को पहुंचाता है. साथ ही समुद्र तल पर हाइड्रोथर्मल वेंट्स और समुद्री ज्वालामुखी गतिविधियां भी इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाती हैं. हजारों वर्षों से ये प्रक्रियाएं चल रही हैं, जिससे समुद्र का पानी सोने के सूक्ष्म कणों से भर गया है.

सोना निकालने की तकनीकी चुनौतियां

समुद्र के पानी में सोने की मात्रा इतनी कम है कि इसे निकालना बेहद कठिन है. हर 10 करोड़ मीट्रिक टन समुद्री जल में मात्र एक ग्राम सोना होता है. वैज्ञानिकों ने इस खजाने को पाने के लिए कई तकनीकें आजमाई हैं, लेकिन ज्यादातर प्रयास आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित नहीं हुए. 1941 में एक विद्युत-रासायनिक विधि आई, पर इसका खर्च सोने की कीमत से बहुत अधिक था. 2018 में एक नई तकनीक आई जिसमें एक खास पदार्थ सोना सोख सकता था पर बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल अभी भी चुनौती बना हुआ है.

क्यों नहीं हो रहा खनन लाभकारी?

इतनी सूक्ष्म मात्रा में सोना निकालना अरबों लीटर पानी को प्रोसेस करने जैसा है, जो अत्यंत महंगा और तकनीकी रूप से कठिन है. यही कारण है कि आज तक समुद्र से सोना निकालना आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं माना गया है. खनन की लागत, पर्यावरणीय प्रभाव और तकनीकी सीमाएं इस क्षेत्र के विकास में बड़ी बाधाएं हैं.

क्या आएगा तकनीकी बदलाव?

हालांकि वर्तमान में समुद्र से सोना निकालना मुश्किल है, लेकिन तकनीक के विकास के साथ भविष्य में यह संभव हो सकता है. नैनो-टेक्नोलॉजी, उन्नत रासायनिक इंजीनियरिंग और नई खोजें इस प्रक्रिया को आसान बना सकती हैं. यदि ऐसा हुआ, तो यह खनन सोने की वैश्विक आपूर्ति को बढ़ा सकता है और अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव डाल सकता है. फिलहाल यह सिर्फ वैज्ञानिक शोध और कल्पना का विषय है.

ये भी पढ़ें: सुन लो शहबाज! 'मसूद अजहर ने ही कराया संसद पर हमला', जैश कमांडर के कबूलनामे से पाक का नापाक चेहरा बेनकाब