PM Modi On Petrol: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस के इस्तेमाल में संयम बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि इम्पोर्टेड फ्यूल पर निर्भरता कम करना भारत के लिए बेहद जरूरी है, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक हालात और युद्ध जैसे परिदृश्य आर्थिक दबाव बढ़ा रहे हैं.
तेलंगाना में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद हैदराबाद में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों का समझदारी से उपयोग अब “राष्ट्रीय आवश्यकता” बन चुका है.
#WATCH | Secunderabad, Telangana | On the impact of West Asia Conflict, Prime Minister Narendra Modi says, "The same is true for edible oil. We have to spend foreign currency on its import. If every household reduces the use of edible oil, it is a huge contribution to… https://t.co/xn9ZzpG3Vz pic.twitter.com/ph5yh2S0a3
— ANI (@ANI) May 10, 2026
कोरोना काल की आदतों को फिर अपनाने की अपील
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था, जो अब आदत बन चुकी थीं. उन्होंने कहा कि आज की परिस्थितियों में जरूरत है कि इन तरीकों को फिर से अपनाया जाए क्योंकि यह देश के हित में होगा और इससे ऊर्जा की भी बचत होगी.
विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में विदेशी मुद्रा बचाना बेहद जरूरी है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं. उन्होंने कहा कि फ्यूल की बचत से देश का आर्थिक बोझ कम होगा और विदेशी मुद्रा भंडार पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा.
#WATCH | Secunderabad, Telangana | On the impact of West Asia conflict, Prime Minister Narendra Modi says, "... Gold purchases are another area where foreign exchange is used extensively... In the national interest, we must resolve not to purchase gold for a year, no matter how… https://t.co/lNWTmHlf4q pic.twitter.com/konOsJ7Okp
— ANI (@ANI) May 10, 2026
यात्रा, ऊर्जा और संसाधनों में संयम की अपील
प्रधानमंत्री ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद जैसे संसाधनों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में नागरिकों को जिम्मेदारी निभाते हुए इनका समझदारी से उपयोग करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सुविधा उपलब्ध है, वहां मेट्रो का उपयोग करना चाहिए. यदि कार का उपयोग जरूरी हो तो कारपूलिंग को बढ़ावा देना चाहिए. सामान ढुलाई के लिए रेलवे को प्राथमिकता देने की बात भी उन्होंने कही.
जीवनशैली से जुड़े फैसलों पर सुझाव
पीएम मोदी ने कहा कि विदेशों में शादियों और यात्रा की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी पुनर्विचार की जरूरत है. उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे खर्चों को कुछ समय के लिए टाला जा सकता है ताकि देश की विदेशी मुद्रा बच सके. उन्होंने यह भी कहा कि सोने की खरीद भी विदेशी मुद्रा खर्च को बढ़ाती है, इसलिए वर्ष भर के लिए ऐसे बड़े खर्चों में संयम रखना देशहित में होगा.
खाद्य तेल और खेती में भी बचत की जरूरत
प्रधानमंत्री ने कहा कि खाने के तेल का अधिक उपयोग भी आयात पर निर्भरता बढ़ाता है. यदि हर घर में इसके उपयोग में थोड़ी कमी लाई जाए तो यह देश के लिए बड़ा योगदान होगा और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा.
उन्होंने कृषि क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि रासायनिक खादों का भारी आयात किया जाता है. ऐसे में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम कर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना जरूरी है.
वैश्विक संकट और ऊर्जा सुरक्षा पर चिंता
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय बड़े सप्लाई चेन संकट से गुजर रही है और यूक्रेन युद्ध ने हालात और कठिन बना दिए हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले कई वर्षों में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया है.
उन्होंने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां एक खाद की बोरी लगभग 3000 रुपये की है, वहीं भारत सरकार किसानों को वही खाद 300 रुपये से भी कम में उपलब्ध करा रही है.
नवीकरणीय ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में बड़े निवेश कर रहा है. उन्होंने बताया कि भारत सोलर पावर में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल हो चुका है. उन्होंने कहा कि सरकार लगातार सोलर ऊर्जा, इथेनॉल मिश्रण, गैस आधारित ढांचे और स्वच्छ ऊर्जा पर काम कर रही है.
एलपीजी, सीएनजी और बुनियादी ढांचे का विस्तार
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने देश में लगभग सार्वभौमिक एलपीजी कवरेज हासिल करने के बाद अब पाइप्ड गैस आपूर्ति और सीएनजी आधारित परिवहन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया है. उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से भारत वैश्विक ऊर्जा संकट का बेहतर तरीके से सामना कर रहा है.
ये भी पढ़ें- वे अपने सहयोगियों को धोखा दे देते हैं... कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, DMK को लेकर कही ये बड़ी बात