Box Office Collection: धुरंधर का कॉम्पिटिशन है साउथ की ये फिल्म, 10 दिनों में 100 करोड़ क्लब के इतने नजदीक पहुंची

सिनेमाघरों में इन दिनों अगर किसी एक फिल्म का दबदबा सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, तो वह है ‘धुरंधर’. रिलीज को लगभग एक महीना होने जा रहा है, लेकिन फिल्म की कमाई अब भी थमती नजर नहीं आ रही.

Sarvam Maya Box Office Collection of 10 days closer to 100 crore
Image Source: Social Media

सिनेमाघरों में इन दिनों अगर किसी एक फिल्म का दबदबा सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, तो वह है ‘धुरंधर’. रिलीज को लगभग एक महीना होने जा रहा है, लेकिन फिल्म की कमाई अब भी थमती नजर नहीं आ रही. दुनियाभर में 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. दिलचस्प बात यह है कि रिलीज के 29वें दिन भी ‘धुरंधर’ ने 8.75 करोड़ रुपये बटोर लिए, जो इसके जबरदस्त क्रेज को साफ दिखाता है.

‘धुरंधर’ के सामने जहां एक के बाद एक फिल्में ढेर होती चली गईं, वहीं एक ऐसी फिल्म भी है जिसने पिछले 10 दिनों से इस तूफान के बीच मजबूती से अपनी जगह बनाए रखी है. यह फिल्म है ‘सर्वम माया’, जो अब 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

साउथ सिनेमा का नया सरप्राइज: ‘सर्वम माया’

दक्षिण भारतीय सिनेमा अक्सर ऐसे सरप्राइज देता रहा है, जो बड़े-बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को भी चुनौती दे देते हैं. साल 2025 में रिलीज हुई कई साउथ फिल्मों ने देश-विदेश में शानदार प्रदर्शन किया और अब उसी कड़ी में ‘सर्वम माया’ ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है. हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म ने ‘धुरंधर’ की जबरदस्त आंधी के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. यही वजह है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स भी इसके प्रदर्शन को लेकर हैरान हैं.

बजट से कई गुना आगे निकली फिल्म

निविन पॉली और रिया शिभु स्टारर ‘सर्वम माया’ के कलेक्शन पर नजर डालें तो सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत में करीब 40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 47.15 करोड़ तक पहुंच चुका है और वर्ल्डवाइड कमाई 84 करोड़ के पार जा चुकी है. फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, यानी ‘सर्वम माया’ पहले ही अपनी लागत निकाल चुकी है और अब मुनाफे की दौड़ में काफी आगे निकल गई है. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह जल्द ही 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर लेगी.

कहानी, कलाकार और निर्देशक की तारीफ

‘सर्वम माया’ में निविन पॉली मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. उनके साथ रिया शिभु, अजू वर्गीस, जनार्दन और प्रीति मुकुंदन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. फिल्म का निर्देशन अखिल साथयान ने किया है. यह फिल्म निविन पॉली के करियर के लिए भी बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इससे पहले उन्हें लगातार फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा था. ‘सर्वम माया’ के जरिए उन्होंने दमदार वापसी की है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों का समर्थन मिल रहा है.

OTT रिलीज को लेकर भी चर्चा तेज

फिल्म की थिएटर में सफलता के बीच अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 45 दिनों का थिएटर रन पूरा होने के बाद ‘सर्वम माया’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 32 मिनट तक KBC के सेट पर गाते रहे अमिताभ बच्चन, बनाया नया रिकॉर्ड