IND vs ENG Semi-Final: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया. संजू सैमसन और ईशान किशन ने एक धाकड़ साझेदारी कर 19 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. इस जोड़ी ने नॉकआउट मुकाबले में 97 रनों की सबसे बड़ी पार्टनरशिप कर टीम को शानदार स्थिति में पहुंचाया.
युवराज-उथप्पा का रिकॉर्ड टूटा
इससे पहले यह गौरवशाली रिकॉर्ड युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा के नाम था. 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ने 84 रनों की साझेदारी की थी. अब संजू और ईशान ने मात्र 45 गेंदों में 97 रन जोड़कर इस रिकॉर्ड को पार कर दिया. ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए जबकि संजू सैमसन ने तेजतर्रार अंदाज़ में 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया.
भारत की पावरप्ले बैटिंग
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे और केवल 9 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन सैमसन और ईशान की तूफानी बैटिंग ने पावरप्ले में ही टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. पहले 10 ओवरों में भारत ने 2 विकेट पर 119 रन बना डाले. टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 254 रनों का लक्ष्य रखा.
संजू की लगातार दमदार फार्म
संजू सैमसन का यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें उन्होंने अर्धशतक लगाया. इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच में 97 रनों की मैच विजेता पारी खेली थी. अब इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने अपनी जबरदस्त फॉर्म जारी रखी और टीम को रोमांचक स्थिति में खड़ा किया.
ये भी पढ़ें: NZ vs SA: एडन मारक्रम के आउट पर हंगामा, मिचेल का कैच था सही या गलत? देखें VIDEO