आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. संजू सैमसन, जो अब तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे, अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन चुके हैं. सैमसन को CSK टीम में एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि धोनी के बाद सैमसन को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालनी होगी. हालांकि, कप्तानी की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है. चेन्नई ने सैमसन को अपनी टीम में लाने के लिए कुछ बड़े नामों को भी रिटायर किया है. आइए, जानते हैं कि इस बदलाव के बाद सैमसन को कितना फायदा हुआ है और उनका आईपीएल करियर कैसा रहा है.
संजू सैमसन की आईपीएल 2026 में सैलरी
संजू सैमसन को आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स से 18 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही है. यह वही रकम है जो उन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स से प्राप्त की थी. सैमसन CSK के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें सबसे अधिक सैलरी मिल रही है. उनके अलावा केवल ऋतुराज गायकवाड़ ही एक और खिलाड़ी हैं, जिन्हें चेन्नई से 18 करोड़ रुपये की सैलरी दी जा रही है. जबकि, एमएस धोनी को आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था, जो काफी कम रकम है. यह दर्शाता है कि CSK की प्रबंधन सैमसन को अपने भविष्य के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी मानता है और उनके ऊपर पूरा विश्वास करता है.
संजू सैमसन का आईपीएल करियर
संजू सैमसन ने अब तक अपने आईपीएल करियर में कुल 2 टीमों के लिए खेला है. दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स. अब, चेन्नई सुपर किंग्स उनकी तीसरी टीम होगी. दिल्ली के लिए सैमसन ने 28 मैचों में 677 रन बनाए थे. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने 149 मैचों में 4,027 रन बनाये. सैमसन के नाम अब तक कुल 4,704 रन हो चुके हैं, जिसमें 3 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं. आईपीएल में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से सैमसन ने कई मैचों में अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया है और अब CSK में वह बड़ी उम्मीदों के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: अभिषेक शर्मा को मिल सकती है टीम की कमान, इनकी जगह संभालेंगे कप्तानी