रजनीकांत के लिए संजू सैमसन की दीवानगी, 'जेलर 2' देखने के लिए बुक कर लिया पूरा थिएटर

भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के बड़े फैन हैं. उनकी दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ देखने के लिए पूरा सिनेमा हॉल बुक कर लिया.

Sanju Samson books an entire theatre to watch Jailer 2 Rajinikanth
Image Source: Social Media

भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के बड़े फैन हैं. उनकी दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ देखने के लिए पूरा सिनेमा हॉल बुक कर लिया. संजू ने अपनी पत्नी, दोस्तों और टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के साथ फिल्म देखने का खास इंतजाम किया.

कार्यक्रम के चलते पहले दिन नहीं देख पाए फिल्म

संजू सैमसन रजनीकांत की फिल्में देखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं. वह इस बार भी फिल्म रिलीज के पहले दिन ही ‘जेलर 2’ देखना चाहते थे, लेकिन दिल्ली में एक कार्यक्रम के चलते ऐसा नहीं हो पाया. इसके बाद उन्होंने अगले दिन फिल्म देखने की योजना बनाई और अपने करीबियों के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया.

इस खास स्क्रीनिंग में संजू की पत्नी अनामिका, उनके दोस्त और भारतीय टीम के वे सपोर्ट स्टाफ सदस्य शामिल हुए, जिन्हें तमिल भाषा समझ आती है.

संजू सैमसन ने क्या कहा?

संजू सैमसन ने इस खास मौके पर बताया कि उन्हें रजनीकांत की फिल्में देखना काफी पसंद है और वह उनकी अगली फिल्म का इंतजार करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कार्यक्रम होने के कारण वह रिलीज के पहले दिन फिल्म नहीं देख सके थे.

संजू ने बताया कि अगले दिन उन्हें पूरा थिएटर बुक करने का मौका मिला. इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी, दोस्तों और टीम के उन सपोर्ट स्टाफ सदस्यों को बुलाया, जो तमिल समझते हैं.

क्रिकेटर्स पर भी है रजनीकांत का जादू

रजनीकांत की फिल्मों और उनके खास अंदाज के चाहने वाले भारत ही नहीं, विदेशों में भी हैं. संजू सैमसन का यह कदम दिखाता है कि वह अभिनेता के कितने बड़े प्रशंसक हैं.

क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के बीच संजू ने परिवार और दोस्तों के साथ फिल्म देखने के लिए खास समय निकाला. उनके इस अंदाज की चर्चा हो रही है और फैंस को भी उनका यह तरीका पसंद आ रहा है.