Galaxy S26 Ultra Price Cut: सैमसंग के स्मार्टफोन के शौकिनों के लिए एक खुशखबरी आई है. अगर आप सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra को खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह समय सही है. कंपनी ने अब इस फोन की कीमत में 9,000 रुपये की बड़ी कटौती की है, जिससे इसे खरीदने का अवसर और भी आकर्षक हो गया है. सैमसंग की इस कीमत में कमी के बाद, अब आप अपने पसंदीदा स्मार्टफोन को पहले से कम दाम में घर ला सकते हैं.
Galaxy S26 Ultra के बेहतरीन फीचर्स
सैमसंग का Galaxy S26 Ultra इस साल फरवरी में लॉन्च हुआ था और इसमें कुछ बेहतरीन और शानदार फीचर्स दिए गए हैं. सबसे पहले बात करते हैं इसके डिस्प्ले की, जो 6.9 इंच के डायनामिक LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. यानी आप जब भी स्क्रीन को स्वाइप करेंगे, वह स्मूथ और रेस्पॉन्सिव होगा.
इसके अलावा, Galaxy S26 Ultra में आपको मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, जो बेहद पावरफुल और परफॉर्मेंस के लिहाज से बेहतरीन है. बैटरी के मामले में भी यह स्मार्टफोन किसी से कम नहीं है, क्योंकि इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 60W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
क कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर है, जो शानदार फोटोग्राफी का अनुभव देता है. इसके अलावा 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 10MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर भी दिए गए हैं. सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा है.
सुरक्षा और प्राइवेसी के लिहाज से भी Galaxy S26 Ultra बेहतरीन है. इसमें प्राइवेसी डिस्प्ले का ऑप्शन है, जिससे आसपास बैठे लोग आपकी स्क्रीन को नहीं देख सकते. सैमसंग इस फोन को सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है, जिससे यह और भी आकर्षक बनता है.
Galaxy S26 Ultra की कीमत में कटौती
इस फोन के बेस वेरिएंट (12GB 256GB) की कीमत पहले 1,39,999 रुपये थी, लेकिन अब सैमसंग ने इसकी कीमत में 9,000 रुपये की कटौती कर दी है, और अब यह 1,30,999 रुपये में उपलब्ध है. इसके अलावा, बाकी वेरिएंट्स की कीमतों में भी 9,000 रुपये की छूट दी गई है. हालांकि, यह नहीं कहा जा सकता कि यह डिस्काउंट ऑफर सीमित समय के लिए है या यह परमानेंट प्राइस कट है, लेकिन फिलहाल यह एक बेहतरीन मौका है. अगर आप इस स्मार्टफोन को विजय सेल्स से खरीदते हैं, तो यहां आपको और भी अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है, जिससे यह डिवाइस और भी सस्ता हो सकता है.
Google Pixel 10 पर भी मिल रही शानदार छूट
सिर्फ सैमसंग ही नहीं, Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 भी इस समय बेहतरीन छूट के साथ उपलब्ध है. गूगल ने इस फोन को भारत में 79,999 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन अब यह सिर्फ 70,999 रुपये में उपलब्ध है. इसके अलावा, अमेज़न पर इस फोन पर 2100 रुपये का कैशबैक और 2500 रुपये का बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: LPG WhatsApp Booking: खत्म होने वाला है गैस सिलेंडर? WhatsApp पर मैसेज भेजकर करें बुक, ये रहे नंबर्स