Galaxy S25 Ultra Price Drop: अगर आप सैमसंग का बेहतरीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है. Galaxy S25 Ultra, जो पहले 1,29,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध था, अब अमेजन पर हजारों रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है. सैमसंग के इस स्मार्टफोन में बेहतरीन फीचर्स और प्रीमियम लुक्स के साथ-साथ एक शानदार डिस्काउंट भी मिल रहा है, जो इसे एक बेहतरीन डील बना सकता है. चलिए जानते हैं, क्या हैं इसके शानदार फीचर्स और किस तरह आप इस पर बड़ी बचत कर सकते हैं.
Galaxy S25 Ultra की स्पेसिफिकेशंस
Galaxy S25 Ultra में आपको मिलती है 6.9 इंच की QHD Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसका मतलब है कि गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा स्मूथ होगा. फोन में Qualcomm का शक्तिशाली Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 12GB की रैम दी गई है, जो इसकी परफॉर्मेंस को और भी बेहतरीन बनाती है.
फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए, फोन में रियर पर 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस दिया गया है. इसके अलावा, सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा भी है. बैटरी की बात करें तो, इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
अमेजन पर शानदार डिस्काउंट का फायदा उठाएं
Galaxy S25 Ultra की असली कीमत 1,29,999 रुपये थी, लेकिन अब यह फोन अमेजन पर केवल 1,09,999 रुपये में उपलब्ध है, यानी 20,000 रुपये की सीधी छूट पर. इसके अलावा, अगर आप इस फोन को खरीदते हैं तो आपको 3300 रुपये का कैशबैक और EMI पर 5200 रुपये से अधिक की बचत का भी फायदा मिल सकता है. इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत आपको और भी बचत का मौका मिल सकता है. इस तरह, अगर आप इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सस्ती कीमत में खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है.
Google Pixel 10 पर भी शानदार डिस्काउंट
अगर आप Galaxy S25 Ultra के अलावा किसी और फ्लैगशिप डिवाइस पर भी बचत करना चाहते हैं, तो Google Pixel 10 भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. Pixel 10 को पिछले साल 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह अमेजन पर 13 प्रतिशत की छूट के साथ 69,444 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा, इस फोन पर 2100 रुपये से ज्यादा का कैशबैक और बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 68,000 रुपये से भी कम हो सकती है.
ये भी पढ़ें: 6500mAh बैटरी, 50MP Sony सेंसर... मार्केट में आ गया एक और धांसू स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स