अगर आप सैमसंग के फैन हैं और अपने सपनों का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो अब आपके पास एक बेहतरीन मौका है. सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra अब Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन की कीमत में जबरदस्त कटौती की गई है और आप इसे ₹25,000 तक सस्ते में खरीद सकते हैं.
Flipkart पर मिल रहा डिस्काउंट
Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,29,999 से घटकर अब ₹1,08,948 हो गई है. इसका मतलब है कि आपको इस फोन पर ₹21,000 से भी ज्यादा की बचत मिल रही है. इसके अलावा, अगर आप चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ₹5,000 का और अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे कुल कीमत ₹1,03,948 तक पहुंच जाती है. यानी आपको इस डील में ₹25,000 से भी ज्यादा की बचत मिल रही है. यह डील खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो सैमसंग के फ्लैगशिप फोन को कम कीमत में लेना चाहते हैं.
परफॉर्मेंस और डिस्प्ले
Samsung Galaxy S25 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno 830 GPU का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस शानदार और स्मूथ रहती है. चाहे गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, यह स्मार्टफोन दोनों में बेहतरीन है. इसके साथ 6.9 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है. इसका मतलब है कि आपको स्मूद स्क्रॉलिंग और आउटडोर विजिबिलिटी में कोई कमी नहीं होने वाली.
कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy S25 Ultra का कैमरा सेटअप इसे और भी खास बनाता है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट के साथ आता है. इसके अलावा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है, जिससे आप शानदार फोटो और वीडियो क्लिक कर सकते हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो बेहतरीन नैचुरल आउटपुट देता है.
बैटरी और लॉन्ग-टर्म वैल्यू
इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चलती है. साथ ही, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ, आपको इसे जल्दी चार्ज करने में कोई परेशानी नहीं होगी. सैमसंग अपने फ्लैगशिप डिवाइस को 7 साल तक के सॉफ़्टवेयर अपडेट और सिक्योरिटी पैच प्रदान करता है, जिससे यह स्मार्टफोन कई सालों तक अप-टू-डेट रहेगा. यही कारण है कि Galaxy S25 Ultra हर नए मॉडल के साथ मजबूती से बाजार में बने हुए है.
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों का होगा अंत! Google का ये धांसू टूल करेगा सच्चाई का खुलासा