'समाजवादी पार्टी मायावती को PM बनाना चाहती है' अखिलेश यादव ने किया खुलासा

SP चीफ अखिलेश यादव ने मायावती के गिरगिट वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने तो एक बार मायावती को देश का PM बनाने के लिए काम किया था.

'समाजवादी पार्टी मायावती को PM बनाना चाहती है' अखिलेश यादव ने किया खुलासा

नई दिल्ली/लखनऊ, भारत24 डिजिटल डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर केंद्र में सत्तासीन भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है. कांग्रेस ने कुछ विपक्षी दलों को मिलाकर I.N.D.I.A. गठबंधन खड़ा किया है तो भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेगी. इस बीच यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने जन्मदिन 15 जनवरी को अहम एलान किया है कि उनकी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी. इसको लेकर अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि हम उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे वह वो किसी दबाव में होंगी. 

इसके साथ ही SP चीफ अखिलेश यादव ने मायावती के गिरगिट वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने तो एक बार मायावती को देश का PM बनाने के लिए काम किया था. समाजवादियों की सोच थी कि हजारों साल तक अत्याचार सहने वाले समाज को PM का पद पदे. समाजवादी आधी आबादी को शक्ति देना चाहते थे, लेकिन मायावती की भाषा से लगता है कि वह किसी दबाव में हैं. 

रोज करता हूं पूजा

वहीं, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि I.N.D.I.A. की मजबूती और फैलाव हो. उन्होंने पिछड़े, दलित और आदिवासियों के सहयोग से यूपी में भारतीय जनता पार्टी को हराने की बात कही है. अयोध्या जाने के सवाल पर अखिलेश ने प्रतिक्रिया में कहा कि पूजा-पाठ को किसी एक दिन से नीयत करने की बजाय रोज का काम है.

भाजपा परामर्श में नहीं रखती यकीन

उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन पूजा करते हैं और किसी एक दिन की पूजा में यकीन नहीं रखते हैं. शंकराचार्यों की भारतीय जनता पार्टी द्वारा अवहेलना पर अखिलेश यादव ने कहा कि वे परामर्श में यकीन नहीं रखते हैं. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को शंकराचार्यों से परामर्श लेना चाहिए था. भाजपा को धर्माचार्यों का काम नहीं करना चाहिए.