क्या गौरव खन्ना के साथ काम करेंगे सलमान खान? बिग-बॉस में कर दी ये बड़ी अनाउंसमेंट

बिग बॉस 19 का ताज़ा वीकेंड का वार उस प्रतियोगी के लिए सबसे खास बन गया, जिसने हमेशा शांत रहकर गेम खेला—गौरव खन्ना. इस बार सिर्फ खेल पर चर्चा नहीं हुई, बल्कि सलमान खान ने ऐसा एलान कर दिया जिसने पूरे घर का माहौल ही बदल दिया.

salman will work with gaurav khanna announce with bigg boss house
Image Source: Social Media

बिग बॉस 19 का ताज़ा वीकेंड का वार उस प्रतियोगी के लिए सबसे खास बन गया, जिसने हमेशा शांत रहकर गेम खेला—गौरव खन्ना. इस बार सिर्फ खेल पर चर्चा नहीं हुई, बल्कि सलमान खान ने ऐसा एलान कर दिया जिसने पूरे घर का माहौल ही बदल दिया. कैमरे के सामने सलमान ने साफ-साफ कहा कि वो खुद गौरव खन्ना के साथ प्रोजेक्ट करेंगे. यह पल गौरव के लिए किसी अवॉर्ड से कम नहीं था.

शो की शुरुआत सलमान ने एक दिलचस्प सवाल से की आख़िर गौरव का गेम कैसा है? घरवालों की अलग-अलग राय सामने आई.प्रणित ने कहा कि गौरव अक्सर बैकफुट पर रहते हैं.तान्या को लगा कि गौरव की पर्सनालिटी दो हिस्सों में बंटी हुई है.वहीं फरहाना ने माना कि गौरव सभी से बैलेंस बनाकर चलते हैं. इन मतों को सुनने के बाद सलमान ने हंसते हुए कहा कि गौरव हमेशा किसी बात को डायरेक्ट कहने की बात करते हैं, लेकिन साथ ही दूसरों से भी कहते हैं कि “अगर बात बन जाए, तो तुम भी समझा देना.”

सलमान का सवाल—क्या बातें सही पहुंचाते हैं गौरव?

इसके बाद बात आई गौरव की खास आदत पर लोगों के बीच संदेश पहुंचाने की. सलमान ने पूछा कि जो बातें गौरव दूसरों तक पहुंचाते हैं, क्या वे सही होती हैं? अधिकतर घरवाले बोले हाँ, ज्यादातर. सलमान ने कहा कि इतने लंबे समय तक कोई भी अपनी असली शख्सियत छिपा नहीं सकता, और गौरव ने साफ दिखाया है कि वे वास्तविक और संतुलित इंसान हैं. बातचीत के दौरान जब सलमान ने गौरव से पूछा कि शादी को कितने साल हुए, तो उन्होंने बताया—“9 साल,” और यह भी कि पहली बार इतना लंबा समय पत्नी से दूर रह रहे हैं.

फरहाना को क्यों दिया सपोर्ट? ये था असली कारण

सलमान ने एक दिलचस्प खुलासा भी किया. टिकट टू फिनाले टास्क में गौरव ने फरहाना को क्यों सपोर्ट किया? सलमान बोले—“ये सिर्फ टास्क नहीं था, बल्कि गौरव की स्ट्रैटजी थी. वे अमाल को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते थे. अपनी कम्पटीशन कम कर रहे थे, और ये समझदारी है.”

सलमान ने कही गौरव की शांत रणनीति की सबसे बड़ी बात

सलमान ने बताया कि गौरव की शांत रणनीति बेहद जोखिम भरी है.उन्होंने कहा “गौरव ने कभी लड़ाई करके फुटेज लेने की कोशिश नहीं की. झगड़ों में नहीं कूदे. सबको ऑब्ज़र्व करते हैं और समय आने पर डायरेक्ट बात रखते हैं. ऐसे शो में यह तरीका मुश्किल है, लेकिन इन्होंने इसे लगातार निभाया है. सलमान ने यहां तक कहा कि बिग बॉस जैसे शो के हिसाब से गौरव की पर्सनालिटी शायद ‘डिसएडवांटेज’ हो, लेकिन यह भी कि “अगर यह उनकी असली पर्सनालिटी है, तो मैं दाद देता हूं… और अगर यह गेम है, तो मैं सलाम करता हूं. इतनी स्थिरता, इतना कंट्रोल—बहुत मुश्किल है.”

सलमान ने दी सबसे बड़ी खुशखबरी: “मैं इनसे काम जरूर करूंगा”

इस पूरे संवाद का सबसे बड़ा क्षण तब आया जब सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा “गौरव की पर्सनालिटी के साथ काम करने में मजा आएगा… और मैं भी बहुत जल्द इनसे काम करने वाला हूं.” यह सुनते ही गौरव के चेहरे पर विस्मय और भावुकता साफ दिख रही थी. सलमान के जाने के बाद गौरव की आंखें भर आईं. उन्होंने कहा “मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है… मैंने कभी नहीं सोचा था.”गौरव के लिए यह सिर्फ तारीफ नहीं, बल्कि करियर का टर्निंग पॉइंट है जहां शो में कई कंटेस्टेंट झगड़े, रणनीतियां और ड्रामा करके सुर्खियां बटोरते हैं, वहीं गौरव ने चुपचाप, स्थिरता और समझदारी से खुद को आगे रखा. सलमान की यह उम्मीद और घोषणा न सिर्फ घरवालों को चौंका गई, बल्कि गौरव की बिग बॉस जर्नी को एक नए मुकाम पर ले गई.

यह भी पढ़ें:  सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म का BO पर हुआ था बंटाधार, अब OTT पर काट रही बवाल, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड