सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा ‘बिग बॉस 19’ लगातार अपने रोमांच और ड्रामे से दर्शकों का दिल जीतता जा रहा है. हाल ही में आए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर ने घर के माहौल को पूरी तरह से बदल दिया है. 43वें दिन के एपिसोड में घर के अंदर कई तकरार, उलझनें और मजेदार पल देखने को मिले, जिनसे खेल और भी दिलचस्प हो गया है.
एपिसोड की शुरुआत में अमाल मलिक के सोने के शेड्यूल को लेकर ज़ीशान, तान्या और मालती के बीच चर्चा हुई. मालती ने अपने करियर और पारिवारिक जीवन के बारे में खुलकर बात की, लेकिन तान्या को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने जलन जताते हुए कहा, “इनका गला नहीं थकता बोलते-बोलते.” तान्या ने बाद में ज़ीशान को अपने साथ चलने के लिए भी बुलाया, जिससे घर के अंदर तनाव बढ़ने लगा.
तान्या और मालती के बीच खींचतान
थोड़े ही समय बाद तान्या ने नीलम से मिलकर मालती के बारे में शिकायत की, जिसके जवाब में नीलम और मालती ने तान्या के वॉशरूम साफ न करने की आदत पर चर्चा की. मृदुल ने भी मालती से पूछा कि उन्हें घर कैसा लग रहा है, वहीं शहबाज़ ने मजाक में पार्टी करने और वाइन पीने की बात कही, जिससे घर में थोड़ी खुशी का माहौल बना. लेकिन तान्या का मानना था कि मालती इस घर में केवल मुकाबला करने आई हैं.
Gaurav ke baaton se jab hurt huye Neelam ke sentiments, unke beech shuru hua ek naya argument. 😟
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 7, 2025
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje @ColorsTV par.
{BB, Bigg Boss, BB19, Bigg Boss 19} @iamgauravkhanna @Humarabajaj6 @nehalchudasama9… pic.twitter.com/Yow3J2ARp7
नॉमिनेशन टास्क में हॉन्टेड हाउस का डर
घर में नॉमिनेशन टास्क की शुरुआत भी हो चुकी है, जिसमें गार्डन एरिया को हॉन्टेड हाउस में बदल दिया गया है. इस टास्क में मालती और फरहाना को चुड़ैल का रोल दिया गया है, जो नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स को पूल में धक्का देंगी. इससे घर में डर और रोमांच का माहौल बना हुआ है.
नीलम और गौरव की तीखी नोकझोंक
घर के अंदर नीलम और गौरव खन्ना के बीच एक बार फिर बहस देखने को मिली. जब नीलम ने गौरव से रसोई का काम करने को कहा, तो गौरव ने गुस्से में जवाब दिया कि रसोई के अलावा उनका कोई मुद्दा नहीं है. नीलम ने भी पलटवार करते हुए कहा कि अगर गौरव सोचते हैं कि सिर्फ इसलिए उन्हें घर में नहीं होना चाहिए क्योंकि वे खाना बनाती हैं, तो उन्हें भी यहां बैठकर कुछ करने का हक नहीं.
लंच ड्यूटी से मना करने पर घर में तनाव
नीलम ने लंच ड्यूटी से इनकार कर दिया, जिससे फरहाना के साथ उनका झगड़ा हो गया और घर के अंदर तनाव और बढ़ गया. इस पूरे एपिसोड में घरवालों के बीच जलन, तकरार, और मज़ाक का अनोखा मिश्रण देखने को मिला, जिसने शो की बढ़ती सस्पेंस और ड्रामे को और भी गहरा कर दिया है. मालती चाहर की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने ‘बिग बॉस 19’ के खेल को पूरी तरह से नया मोड़ दे दिया है. अब देखना यह होगा कि अगले एपिसोड में कौन सी नई घटनाएं सामने आती हैं और घर के अंदर किस तरह के रिश्ते बनते या टूटते हैं. दर्शक बेसब्री से अगली कड़ी का इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक का इमोशनल खुलासा – 'रोके ना रुके नैना' उनके टूटे दिल की दास्तां