सलमान खान ने बिग बॉस 20 में किया बड़ा ऐलान, कंटेस्टेंट्स की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बदल जाएगा पूरा खेल

Bigg Boss 20 Update: सलमान खान एक बार फिर छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं. ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता है.

Salman Khan makes a big announcement for Bigg Boss 20 contestants will get an extra lifeline
Image Source: Social Media

Bigg Boss 20 Update: सलमान खान एक बार फिर छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं. ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता है. 

अब शो के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें इस सीजन के खास ट्विस्ट की झलक देखने को मिली है. इस बार शो में ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ का नया कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा. माना जा रहा है कि यह ट्विस्ट कंटेस्टेंट्स के गेम और घर में बने रहने के तरीके को बदल सकता है.

सलमान ने बताया इस बार क्या होगा अलग?

नए प्रोमो में सलमान खान इस नए ट्विस्ट के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि ‘बिग बॉस’ में हर सीजन गेम के नियमों में कुछ न कुछ बदलाव होता है. लेकिन इस बार सिर्फ गेम ही नहीं, बल्कि गेम खेलने का तरीका भी बदलने वाला है.

सलमान के मुताबिक, ‘जीवनदान’ सुनने में जितना आसान लगता है, असल में यह उतना सीधा नहीं होगा. इसका असली मतलब और इस्तेमाल घर के अंदर जाने के बाद ही समझ आएगा. सलमान ने सोशल मीडिया पर भी शो के नए प्रोमो को शेयर किया है. उन्होंने बताया कि इस बार घर में आने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए दो जिंदगियों का वरदान होगा.

अखाड़े में टक्कर से शुरू होता है प्रोमो

प्रोमो की शुरुआत अखाड़े जैसे माहौल से होती है. इसमें दो योद्धाओं के बीच जोरदार मुकाबला दिखाई देता है. दोनों के बीच टक्कर काफी आक्रामक नजर आती है और माहौल लगातार तनावपूर्ण होता जाता है.

इसी बीच सलमान खान की एंट्री होती है और वह शो के इस सीजन के सबसे बड़े ट्विस्ट का खुलासा करते हैं. कंटेस्टेंट्स को गेम में टिके रहने के लिए एक अतिरिक्त मौका मिल सकता है.

कैसे काम करेगा ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’?

प्रोमो से इतना जरूर पता चलता है कि किसी कंटेस्टेंट के सामने अगर शो से बाहर होने की स्थिति आती है, तो ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ उसके काम आ सकता है. यानी कंटेस्टेंट को गेम में बने रहने का एक और मौका मिल सकता है. हालांकि, मेकर्स ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह सुविधा सभी कंटेस्टेंट्स को मिलेगी या इसे हासिल करने के लिए कोई टास्क पूरा करना होगा.

यह भी साफ नहीं है कि जीवनदान का इस्तेमाल नॉमिनेशन के दौरान होगा या किसी खास टास्क के बाद कंटेस्टेंट को इसका फायदा मिलेगा. क्या बिग बॉस खुद किसी खास परिस्थिति में यह मौका देंगे, यह भी अभी सामने नहीं आया है. इन सभी सवालों के जवाब शो शुरू होने के बाद ही मिलेंगे.

6 सितंबर से शुरू होगा बिग बॉस 20

‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर को होने जा रहा है. सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे. शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर होगा, जबकि दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकेंगे. नए ट्विस्ट और सलमान खान की वापसी के कारण इस सीजन को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- 'आजाद बलूचिस्तान' से तिलमिलाया पाकिस्तान! गोंधन में भीषण हवाई हमले, 27 लोगों की मौत