OTT आने को तैयार Saiyaara, जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Saiyaara OTT Release: रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. 18 जुलाई, 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

Saiyaara is ready to come on OTT which platform it will be released
Image Source: Instagram

Saiyaara OTT Release: रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. 18 जुलाई, 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन अब जिन दर्शकों को इसका इंतजार ओटीटी पर है, उनके लिए खबर थोड़ी निराशाजनक हो सकती है.

अब तक का चलन यह था कि फिल्में थियेटर में रिलीज होने के 4 से 8 हफ्ते के भीतर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आ जाया करती थीं. लेकिन ‘सैयारा’ के मेकर्स इस फॉर्मूले से हटकर एक नया ट्रेंड सेट करने की तैयारी में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब ओटीटी पर तीन महीने बाद रिलीज होगी.

ओटीटी रिलीज में देरी क्यों?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता फिल्म से बनी जबरदस्त हाइप को ज्यादा लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं. ऐसे में फिल्म की ओटीटी रिलीज दिवाली वीकेंड (अक्टूबर 2025) में तय की गई है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन

महज ₹40 करोड़ के बजट में बनी ‘सैयारा’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹170 करोड़ की शानदार कमाई की है. वहीं, ग्लोबली इसका कलेक्शन ₹250 करोड़ तक पहुंच चुका है. फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन ₹21 करोड़ का कारोबार किया था, जो किसी भी रोमांटिक फिल्म के लिए एक रिकॉर्ड है.

नए चेहरों ने जीता दिल

‘सैयारा’ सिर्फ कमाई के मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि अपने कलाकारों के अभिनय के कारण भी चर्चा में है. अहान पांडे ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया. वो अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के चचेरे भाई हैं. वहीं, फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘सलाम वेंकी’ और वेब सीरीज ‘Big Girls Don’t Cry’ में काम किया है. ‘सैयारा’ उनके लिए पहली लीड फिल्म है और उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को खासा प्रभावित किया है.

क्यों खास है ‘सैयारा’?

'सैयारा' का म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी और युवा प्रेम की ताजगी से भरी कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचा है. फिल्म की टारगेट ऑडियंस खासतौर पर युवा वर्ग रहा, जिसने सोशल मीडिया पर भी इसे खूब प्रमोट किया.

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में 'चाय पर चर्चा': पीएम मोदी को चाय पिलाने वाला लंदन का अखिल पटेल कौन है?