Sarmat Missile: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा बयान दिया है, जिससे दुनिया में मिसाइल ताकत का संतुलन बदलने की चर्चा शुरू हो गई है. रूस ने अपनी नई परमाणु क्षमता वाली “सरमत” मिसाइल का सफल परीक्षण किया है और इसे जल्द ही सेना में शामिल करने की तैयारी है.
सरमत मिसाइल की तैनाती की तैयारी
रूस की योजना है कि इस साल के अंत तक सरमत मिसाइल को युद्धक ड्यूटी पर तैनात कर दिया जाए. यह मिसाइल अपनी ताकत और क्षमता के कारण काफी खास मानी जा रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मिसाइल की रेंज लगभग 18 हजार किलोमीटर बताई गई है, जो पहले से ही दुनिया में सबसे ज्यादा है. हालांकि पुतिन ने दावा किया है कि इसकी क्षमता 35 हजार किलोमीटर तक भी हो सकती है, जिससे यह सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल बन सकती है.
Russia's Sarmat ICBM test was declared a success, with Putin claiming a range exceeding 35,000 km, which would cover any point on Earth via either polar trajectory. Moscow says the missile enters combat duty before year's end.
— 🚨Global Alert (@trendingnews911) May 12, 2026
The last Sarmat test, in April 2022, ended in a… pic.twitter.com/gl9ApmgVbX
पुतिन ने और किन सिस्टम्स की दी जानकारी
व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि सरमत के सफल परीक्षण के बाद अब रूस के दो और सिस्टम पर काम लगभग पूरा हो चुका है. इनमें पोसाइडन और बुरवेस्टनिक सिस्टम शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने ओरेश्निक सिस्टम को परमाणु हथियारों से लैस करने की संभावना का भी जिक्र किया.
क्यों खास है सरमत मिसाइल
रूस की स्ट्रेटेजिक मिसाइल फोर्सेज के कमांडर के अनुसार, सरमत मिसाइल पिछली मिसाइल सिस्टम की तुलना में काफी एडवांस है. यह मिसाइल न सिर्फ ज्यादा दूरी तक मार कर सकती है, बल्कि इसका पेलोड भी ज्यादा है. इसके अलावा यह दुश्मन की मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भी भेदने में सक्षम है.
दुनिया में बढ़ी चिंता
रूस की इस नई मिसाइल के बाद वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और हथियारों की दौड़ को लेकर चिंता बढ़ गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे दुनिया में रणनीतिक संतुलन पर असर पड़ सकता है.
The footage shows the successful test launch of the Sarmat missile system, which the commander of the Strategic Missile Forces had previously reported to the Supreme Commander of Russia, Vladimir Putin. pic.twitter.com/Fwym6L3lMO
— Bandar (@BandarS0358178) May 12, 2026
ये भी पढ़ें- जो देश आतंकियों का बचाव करते हैं... चीन और पाक के रिश्तों पर सख्त भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दिया बड़ा बयान