अफ्रीकी देश सूडान में जारी हिंसा और अस्थिरता के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के रहने वाले भारतीय नागरिक आदर्श बेहरा (36 वर्ष) का अपहरण वहां की कुख्यात रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के विद्रोहियों ने कर लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हथियारबंद आरएसएफ लड़ाके आदर्श से अजीब सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं- “क्या तुम शाहरुख खान को जानते हो?”
यह घटना न केवल सूडान में काम कर रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है, बल्कि उस देश में बिगड़ती मानवीय स्थिति की भयावह तस्वीर भी पेश करती है.
कौन हैं आरएसएफ और क्यों है सूडान में खौफ?
सूडान में अप्रैल 2023 से सेना और अर्धसैनिक संगठन रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच गृहयुद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है. आरएसएफ का नेतृत्व मोहम्मद हमदान दगालो, जिसे “हेमेती” के नाम से जाना जाता है, कर रहा है. यह वही समूह है जिसे सूडान सरकार ने हाल ही में आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है.
🚨BREAKING: INDIAN NATIONAL CAPTURED & HUMILIATED BY RSF FIGHTERS IN SUDAN — FEARS HE WAS EXECUTED AFTERWARDS
— Kofy Time (@kofy_time) November 3, 2025
Shocking New footage from Sudan shows an Indian national being captured and publicly humiliated by RSF fighters — a jihadist terrorist group made up of Arab Muslim… pic.twitter.com/CQKAdkt7LT
संघर्ष का केंद्र राजधानी खार्तूम और पश्चिमी इलाका दारफुर रहा है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अब तक इस युद्ध में 15,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1.3 करोड़ से ज्यादा नागरिक विस्थापित हो चुके हैं.
वीडियो में दिखा भारतीय बंधक
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो में भारतीय नागरिक आदर्श बेहरा दो आरएसएफ लड़ाकों के बीच बैठे नजर आते हैं.
उनमें से एक लड़ाका उनसे अंग्रेजी में पूछता है — "Do you know Shah Rukh Khan?" जबकि दूसरा लड़ाका उन्हें कैमरे के सामने यह बोलने के लिए कहता है- "Dagalo good" जो आरएसएफ प्रमुख मोहम्मद हमदान दगालो के समर्थन में एक नारा माना जाता है.
वीडियो में बेहरा शांत और डरे हुए दिखाई देते हैं, जबकि उनके चारों ओर हथियारबंद लड़ाके मौजूद हैं.
न्याला में बंधक बनाए जाने की आशंका
रिपोर्ट्स के अनुसार, बेहरा का अपहरण अल फशीर शहर से किया गया था, जो खार्तूम से करीब 1,000 किलोमीटर दूर है.
इसके बाद विद्रोहियों ने उन्हें न्याला शहर में ले जाने की संभावना जताई है. न्याला दक्षिण दारफुर की राजधानी है और आरएसएफ का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है. यह क्षेत्र अब पूरी तरह से विद्रोही नियंत्रण में है, जहां से सूडानी सेना लगभग पीछे हट चुकी है.
कौन हैं आदर्श बेहरा?
आदर्श बेहरा, ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के रहने वाले हैं. वह 2022 से सूडान में सुकराती प्लास्टिक फैक्ट्री नामक कंपनी में काम कर रहे थे. उनकी पत्नी सुस्मिता बेहरा और दो छोटे बच्चे ओडिशा में रहते हैं.
परिवार के अनुसार, आदर्श पिछले दो साल से लगातार अशांति के माहौल में जी रहे थे, लेकिन परिवार के लिए उन्होंने नौकरी नहीं छोड़ी.
परिवार ने लगाई मदद की गुहार
आदर्श के परिवार ने एनडीटीवी के साथ एक वीडियो अपील साझा की है, जिसमें वह खुद कैमरे के सामने हाथ जोड़कर बैठे हुए हैं. वह कहते हैं, "मैं अल फशीर में हूं, यहां हालात बहुत खराब हैं. मैं दो साल से मुश्किल हालात में यहां रह रहा हूं. मेरा परिवार और बच्चे बहुत चिंतित हैं. मैं ओडिशा सरकार और भारत सरकार से निवेदन करता हूं कि मुझे यहां से निकालने में मदद करें."
परिवार ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.
ये भी पढ़ें- भारत के ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज 'त्रिशूल' से पाकिस्तान में खौफ! ताबड़तोड़ जारी करने लगा NOTAM