Rozgar Mela 2026: 61,000 युवाओं का सपना पूरा! रोजगार मेला में PM मोदी का बड़ा ऐलान

Rozgar Mela 2026 Dream of 61000 youth fulfilled PM Modi

केंद्र सरकार के रोजगार अभियान को एक और मजबूती देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को युवाओं को बड़ी सौगात दी. देशभर में आयोजित 18वें रोजगार मेले के तहत पीएम मोदी ने विभिन्न केंद्रीय विभागों और संस्थानों में चयनित 61 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस अवसर को उन्होंने युवाओं के जीवन का नया अध्याय बताते हुए इसे राष्ट्र निर्माण से जोड़ दिया.

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आज हजारों युवाओं के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश का दिन है, जो सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि देश के विकास में भागीदारी का अवसर है. उन्होंने इसे “विकसित भारत” के लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम बताया और कहा कि यह नियुक्ति पत्र राष्ट्र सेवा का निमंत्रण हैं.