भारतीय क्रिकेट टीम को गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. 408 रनों के विशाल अंतर से हार के साथ, दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. इस हार ने भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को एक बड़ा झटका दिया है. इस हार के बाद ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से माफी मांगी. उन्होंने अपनी तरफ से जितनी भी कमी रह गई, उसे स्वीकार करते हुए टीम और फैंस से ज्यादा उम्मीदें जताई.
ऋषभ पंत ने लिखा, "इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि हमने पिछले दो हफ़्तों में अच्छा क्रिकेट नहीं खेला. एक टीम और एक व्यक्ति के तौर पर, हम हमेशा सबसे ऊंचे स्तर की परफॉरमेंस देना चाहते हैं और अरबों भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं."
"माफ करना, हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे"
ऋषभ पंत ने आगे लिखा, "माफ करना हम इस बार उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए, लेकिन खेल आपको सीखना, ढलना और आगे बढ़ना सिखाता है. एक टीम के तौर पर भी और एक व्यक्ति के तौर पर भी. भारत को रिप्रेजेंट करना हमारी ज़िंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है."
उन्होंने आगे लिखा, "हम जानते हैं कि यह टीम क्या कर सकती है और हम एक टीम और एक व्यक्ति के तौर पर मज़बूत और बेहतर वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, फिर से इकट्ठा होंगे, फिर से फोकस करेंगे और रीसेट करेंगे. आपके अटूट सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद!"
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) November 27, 2025
ये भी पढ़ें: WPL 2026 Auction: वर्ल्ड चैंपियन दीप्ति शर्मा पर बरसा छप्परफाड़ पैसा, UP वारियर्स ने इतने करोड़ में खरीदा