सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर कब आएगी कांतारा चैप्टर 1? सामने आ गई रिलीज डेट, जानें पूरी जानकारी

Kantara Chapter 1 OTT Release Date: 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म कांतारा चैप्टर 1 सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने जा रही है.

Rishab Shetty Kantara Legend Chapter 1 OTT release date announced on Prime Video
Image Source: Social Media

Kantara Chapter 1 OTT Release Date: 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म कांतारा चैप्टर 1 सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने जा रही है. ऋषभ शेट्टी के निर्देशन और अभिनय में बनी यह फिल्म रिलीज़ के महज एक महीने बाद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के सामने आने वाली है. हालाँकि, हिंदी वर्जन के फैंस को फिलहाल थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ेगा क्योंकि इसका ओटीटी रिलीज़ डेट अभी घोषित नहीं किया गया है.

बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा

कांतारा चैप्टर 1 2 अक्टूबर, 2025 को कन्नड़, हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. फिल्म ने पहले दिन ही 61.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. पहले हफ्ते में इसका कुल कलेक्शन 337.4 करोड़ रुपये रहा, जिसमें कन्नड़ से 106.95 करोड़, तेलुगू से 63.55 करोड़, हिंदी से 108.75 करोड़, तमिल से 31.5 करोड़ और मलयालम से 26.65 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है.

ओटीटी पर दस्तक

मेकर ने घोषणा की है कि कांतारा चैप्टर 1 31 अक्टूबर को कन्नड़, तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषाओं में अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी. फिल्म का हिंदी वर्जन फिलहाल ओटीटी पर नहीं आएगा, लेकिन सिनेमाघरों में यह हिंदी में भी दर्शकों को लुभा रही है. पहले कांतारा की तरह, यह फिल्म भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बन सकती है.

2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

महज 25 दिनों में कांतारा चैप्टर 1 ने दुनियाभर में 813 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर लिया है. इसमें 703 करोड़ घरेलू बॉक्स ऑफिस से और 110 करोड़ विदेशी बाजार से आई है. इस रिकॉर्ड ने इसे इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बना दिया है. इससे पहले यह खिताब 807.91 करोड़ रुपये के साथ छावा के नाम था.

कलाकारों की दमदार अदाकारी

ऋषभ शेट्टी के अलावा फिल्म में गुलशन देवैया और रुक्मिणी जैसे कलाकार भी नजर आए हैं. उनकी दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म की कहानी ने इसे दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया है. ओटीटी पर आने के बाद यह फिल्म और भी बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचेगी और उसकी लोकप्रियता में और इजाफा होगा.

ये भी पढ़ें: 15 साल बाद टूट रही Jay Bhanushali और Mahhi Vij की जोड़ी, तलाक की दी अर्जी