Republic Day: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 77वां गणतंत्र दिवस करीब आने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी स्तर बढ़ा दिया है. इस कड़ी में दिल्ली पुलिस ने अल-कायदा इन इंडियन सबकॉण्टिनेंट (AQIS) से जुड़े सक्रिय आतंकवादी मोहम्मद रेहान की तस्वीर सार्वजनिक कर दी है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रेहान दिल्ली का निवासी है और वह लंबे समय से खुफिया एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की रडार पर था. यह पहला मौका है जब किसी वांछित आतंकवादी की तस्वीर को गणतंत्र दिवस के मौके पर हाई अलर्ट के तहत आम जनता के लिए जारी किया गया है.