भारतीय बाजार में कम बजट में 7-सीटर कार तलाश रहे ग्राहकों के लिए Renault ने अपनी Triber को नए अंदाज में पेश किया है. कंपनी ने Renault Triber Turbo लॉन्च कर दी है, जिसमें रेगुलर मॉडल के मुकाबले ज्यादा दमदार इंजन दिया गया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.84 लाख है और कंपनी का दावा है कि यह MPV 21 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है. ज्यादा पावर और 7-सीटर प्रैक्टिकलिटी का कॉम्बिनेशन इसे खास बनाता है.
100hp पावर और 180Nm टॉर्क वाला इंजन
Triber Turbo में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर HR10 टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जिसका इस्तेमाल Renault की Kiger और Duster में भी किया जाता है. ट्राइबर के लिए इंजन मैनेजमेंट को अलग तरीके से ट्यून किया गया है. यह इंजन 100hp की पावर और 180Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. कंपनी के अनुसार कार 0 से 100 kmph की रफ्तार सिर्फ 10.8 सेकंड में पकड़ सकती है. फिलहाल इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उतारा गया है, जबकि आगे चलकर CVT ऑटोमैटिक विकल्प आने की संभावना है.
₹8.99 लाख तक पहुंचती है कीमत
Renault Triber Turbo की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.84 लाख रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹8.99 लाख तक जाती है. रेगुलर पेट्रोल Triber के मुकाबले टर्बो वर्जन के अलग-अलग वेरिएंट करीब ₹94,000 से ₹1.11 लाख तक महंगे हैं. यानी ज्यादा पावर के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी.
डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं
लुक की बात करें तो Triber Turbo को रेगुलर मॉडल के डिजाइन के आधार पर ही तैयार किया गया है. इसमें ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, नया Renault लोगो, LED हेडलैंप और DRLs मिलते हैं. पीछे LED टेललैंप के साथ TURBO बैज दिया गया है. इसके अलावा 15-इंच डुअल-टोन व्हील कवर और फंक्शनल रूफ रेल्स कार के एक्सटीरियर को बेहतर लुक देते हैं.
8-इंच स्क्रीन और 625 लीटर तक बूट स्पेस
केबिन में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट मिलता है. साथ ही 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर ब्लोअर कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स भी हैं. तीसरी रो की सीटें फोल्ड करने पर बूट स्पेस 625 लीटर तक बढ़ जाता है, जिससे लंबी यात्रा के दौरान सामान रखने में सुविधा मिलती है.
6 एयरबैग समेत कई सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मोर्चे पर भी Triber Turbo में कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, TPMS और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं. टर्बो इंजन की अतिरिक्त पावर को ध्यान में रखते हुए ABS, ESC और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम की ट्यूनिंग भी की गई है. ऐसे में नई Triber Turbo पावर, फीचर्स और 7-सीटर उपयोगिता के साथ बाजार में एक नया विकल्प पेश करती है.
ये भी पढ़ें: Hyundai BAYON की बुकिंग शुरू, AI वॉयस असिस्टेंट के साथ आएगी धांसू SUV, जानें डिटेल्स