Hyundai BAYON की बुकिंग शुरू, AI वॉयस असिस्टेंट के साथ आएगी धांसू SUV, जानें डिटेल्स

भारतीय ऑटो मार्केट में त्योहारी सीजन से पहले Hyundai ने अपनी नई SUV Bayon को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट SUV की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है.

hyundai-bayon-bookings-open-ai-suv-launch-price-details
Image Source: Social Media

भारतीय ऑटो मार्केट में त्योहारी सीजन से पहले Hyundai ने अपनी नई SUV Bayon को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट SUV की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है. Hyundai Bayon को Venue और Creta के बीच के सेगमेंट में उतारा जाएगा. खास बात यह है कि इसमें इन-बिल्ट जेनेरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट मिलेगा, जो ड्राइविंग के दौरान इंसानी अंदाज में बातचीत करने के साथ कार के कई फीचर्स को कमांड के जरिए कंट्रोल करने में मदद करेगा.

11 हजार रुपये में कर सकते हैं बुकिंग

Hyundai Bayon को खरीदने के इच्छुक ग्राहक महज 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं. बुकिंग Hyundai की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा देशभर में मौजूद कंपनी के डीलरशिप नेटवर्क के जरिए भी की जा सकती है. कंपनी इस SUV को फेस्टिव सीजन में लॉन्च करने की तैयारी में है. ऐसे में लॉन्च से पहले ही इसकी बुकिंग शुरू करना ग्राहकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है.

Venue से बड़ी, Creta से छोटी होगी Bayon

साइज की बात करें तो Hyundai Bayon की लंबाई करीब 4.2 मीटर बताई गई है. यानी यह Venue से कुछ बड़ी और Creta से छोटी होगी. कंपनी का फोकस ऐसे ग्राहकों पर है, जो कॉम्पैक्ट साइज के साथ ज्यादा स्पेस और SUV जैसा अनुभव चाहते हैं. Hyundai का दावा है कि छोटे बाहरी आकार के बावजूद SUV के केबिन में यात्रियों को अच्छा लेगरूम, हेडरूम और शोल्डर रूम मिलेगा.

5-स्टार सेफ्टी को ध्यान में रखकर तैयार हुई SUV

Hyundai Bayon को कंपनी के ग्लोबल K Enhanced प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसे भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ विकसित किया गया है. कंपनी का लक्ष्य इसे कड़े क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल करने के लिहाज से तैयार करना है. SUV में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.

1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी ताकत

पावरट्रेन की बात करें तो Hyundai Bayon में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिए जाने की जानकारी है. यह 4-सिलेंडर इंजन 113 hp की पावर और 144 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. यही इंजन Hyundai के कुछ मौजूदा मॉडल्स में भी इस्तेमाल किया जाता है. ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और IVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल होने की उम्मीद है.

CNG के साथ AI टेक्नोलॉजी बनेगी खासियत

Bayon की सबसे खास बात इसका फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प हो सकता है. कंपनी इस साइज की SUV में पहली बार कंपनी-फिटेड CNG देने की तैयारी में है. इसके अलावा भविष्य में टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी जोड़े जाने की संभावना बताई जा रही है. टेक्नोलॉजी के मोर्चे पर इन-बिल्ट जेनेरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट इसे खास बनाएगा, जो बातचीत करने के अलावा कार के कई फीचर्स को वॉयस कमांड से ऑपरेट करने में मदद करेगा.

स्पोर्टी डिजाइन और संभावित कीमत

डिजाइन के मामले में Hyundai Bayon को बोल्ड और स्पोर्टी क्रॉसओवर लुक दिया गया है. इसमें स्कल्प्टेड बोनट, H-शेप LED DRLs, ज्योमेट्रिक व्हील आर्च, ब्लैक डोर क्लैडिंग और रूफ रेल्स जैसे एलिमेंट मिलेंगे. भारतीय बाजार में इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब 9 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, वास्तविक कीमत का खुलासा लॉन्च के समय ही होगा.

ये भी पढ़ें: 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले... 29 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Oppo K14 Plus, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स