Kal Ka Mausam: सितंबर के आखिरी दिन बरसेंगे बादल, दिल्ली से केरल तक बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam 30 September: सितंबर का आखिरी दिन देश के कई हिस्सों में बारिश और बदले मौसम के बीच गुजर सकता है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में जहां तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना हुआ है, वहीं पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है.

kal ka mausam Weather Forecast September 30 Rain Alert Across India
Image Source: Social Media

Kal Ka Mausam 30 September: सितंबर का आखिरी दिन देश के कई हिस्सों में बारिश और बदले मौसम के बीच गुजर सकता है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में जहां तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना हुआ है, वहीं पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को करीब 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली-एनसीआर में बादल और हल्की बारिश

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है. तेज धूप और उमस के बाद सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी है. मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

राजस्थान में बारिश होगी कम

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के साथ बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. हालांकि, 30 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. अक्टूबर की शुरुआत के साथ तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. 1 से 4 अक्टूबर के दौरान अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री के आसपास रह सकता है.

यूपी-बिहार में बारिश का सिलसिला जारी

उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश का दौर बना हुआ है और 30 सितंबर को भी पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है. इसके मुकाबले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है. बिहार में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 5 अक्टूबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है.

झारखंड, ओडिशा और बंगाल में बारिश

पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहेगा. 30 सितंबर को ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. बारिश की गतिविधियां मध्य भारत तक भी पहुंच सकती हैं, जहां मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. ऐसे में इन राज्यों के लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

दक्षिण भारत तक बारिश का असर

उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत के अलावा दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. IMD के 30 सितंबर के पूर्वानुमान में केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग रह सकता है. लोगों को यात्रा या बाहर निकलने से पहले अपने क्षेत्र का ताजा मौसम पूर्वानुमान जरूर देखना चाहिए.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

भारी बारिश: केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा.
मध्यम बारिश: अरुणाचल प्रदेश
हल्की/छिटपुट बारिश: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश.

ये भी पढ़ें: बाहरी दखल मंजूर नहीं... एर्दोगन के कश्मीर बयान पर भारत का दो टूक जवाब, दिया सख्त संदेश