सनकी आशिक की खौफनाक करतूत! प्रपोजल ठुकराने पर कॉलेज के बाहर खुद को लगाई आग, फिर जो हुआ...

कर्नाटक के मैसूरु में कॉलेज के बाहर एक युवक द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक एक छात्रा को पसंद करता था और उसके प्रेम प्रस्ताव को छात्रा ने स्वीकार नहीं किया था.

mysuru-college-youth-sets-self-fire-student-police-case
Image Source: Social Media

कर्नाटक के मैसूरु में कॉलेज के बाहर एक युवक द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक एक छात्रा को पसंद करता था और उसके प्रेम प्रस्ताव को छात्रा ने स्वीकार नहीं किया था. इसके बाद युवक पेट्रोल लेकर कॉलेज के बाहर पहुंचा और खुद को आग लगा ली. घटना विजयनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला.

आग लगाने के बाद छात्रा की ओर बढ़ा युवक

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान चंदन के रूप में हुई है, जो मालवल्ली तालुक के अलागुडु गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. जिस छात्रा को वह कथित तौर पर पसंद करता था, वह विद्यावर्धक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करती है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खुद को आग लगाने के बाद युवक छात्रा की तरफ बढ़ा और उसे गले लगाने की कोशिश की. पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया. घटना में छात्रा को भी मामूली चोटें आईं.

दोनों अस्पताल में भर्ती, युवक की हालत गंभीर

घटना के बाद घायल छात्रा को इलाज के लिए मैसूरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं आग में गंभीर रूप से झुलसे चंदन को मैसूरु के के.आर. अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस जुटा रही घटना से जुड़ी जानकारी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है. शुरुआती जानकारी में मामला प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद युवक द्वारा खुद को आग लगाने से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले युवक और छात्रा के बीच क्या बातचीत हुई थी और पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियां क्या थीं.

ये भी पढ़ें: DRDO ने किया कमाल, स्वदेशी कावेरी इंजन को लेकर आया बड़ा अपडेट, अमेरिका की बादशाहत खत्म!