King Release date: इंतजार खत्म… इस दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म 'किंग', दिखेंगे कई बड़े सितारे

शाहरुख खान का नाम आते ही फैंस की उम्मीदें अपने आप आसमान छूने लगती हैं.

Release date of Shahrukh Khan film King deepika padukone Bollywood
Image Source: Social Media

King Release date: शाहरुख खान का नाम आते ही फैंस की उम्मीदें अपने आप आसमान छूने लगती हैं. बॉलीवुड में दशकों से राज कर रहे किंग खान की हर फिल्म किसी इवेंट से कम नहीं होती. इन दिनों शाहरुख अपनी अपकमिंग मेगा बजट फिल्म ‘किंग’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. फिल्म पर काम तेजी से चल रहा है और लंबे समय से दर्शक इसकी रिलीज डेट जानने को बेताब थे. अब ऐसा लग रहा है कि इस इंतजार का अंत होने वाला है.

कुछ समय पहले फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया था, जिसने रिलीज डेट को लेकर अटकलों को और तेज कर दिया था. हालांकि तब कोई साफ घोषणा नहीं हुई थी, लेकिन अब फिल्म से जुड़े सूत्रों ने रिलीज को लेकर अहम जानकारी साझा की है.

क्रिसमस पर दस्तक दे सकती है ‘किंग’

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ को लेकर इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि मेकर्स इस फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म या तो 4 दिसंबर या फिर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतर सकती है.

हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है, लेकिन क्रिसमस का समय सबसे मजबूत विकल्प माना जा रहा है. त्योहार, छुट्टियां और फैमिली ऑडियंस—इन सबको देखते हुए मेकर्स इस मौके को भुनाना चाहते हैं.

बड़ी फिल्मों से टकराव से बचना चाहते हैं मेकर्स

रिलीज डेट को लेकर रणनीति काफी सोच-समझकर बनाई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स नहीं चाहते कि ‘किंग’ की रिलीज किसी दूसरी मेगा बजट फिल्म से टकराए. खासतौर पर नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ को ध्यान में रखते हुए डेट तय की जा रही है.

इंडस्ट्री जानती है कि ‘रामायण’ और ‘किंग’ दोनों से ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि दोनों फिल्मों को कमाई के लिए पूरा स्पेस मिले. इसी वजह से क्रिसमस का वीकेंड सबसे सुरक्षित और फायदेमंद माना जा रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि क्रिसमस 2026 पर रिलीज की संभावना सबसे ज्यादा है.

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की उम्मीद

शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी पहले भी बड़े पैमाने पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच चुकी है. ऐसे में ‘किंग’ से भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद की जा रही है. क्रिसमस का समय बॉक्स ऑफिस के लिहाज से हमेशा फायदेमंद रहा है और अगर उस दौरान कोई दूसरी बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं होती, तो ‘किंग’ को सीधा फायदा मिल सकता है.

इतना ही नहीं, हॉलीवुड की बड़ी फिल्में भी उस समय तक सिनेमाघरों में आ चुकी होंगी, जिससे सीधा क्लैश टलने की संभावना है.

कब होगी आधिकारिक घोषणा?

फिलहाल ‘किंग’ की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों का दावा है कि अगले हफ्ते मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जा सकती है. ऐसे में शाहरुख खान के फैंस की नजरें अब मेकर्स के अगले ऐलान पर टिकी हुई हैं.

दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

‘किंग’ सिर्फ शाहरुख खान की वजह से ही नहीं, बल्कि अपनी मजबूत स्टारकास्ट के कारण भी सुर्खियों में है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, रानी मुखर्जी और अरशद वारसी जैसे कई बड़े नाम नजर आने वाले हैं. इतनी बड़ी और विविध स्टारकास्ट ने फिल्म को पहले ही साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है.

ये भी पढ़ें- मुस्‍ल‍िम तो ऐसा नहीं करते... ईरान की मस्‍ज‍िदों में क‍िसने लगाई आग, क्या यह 'फॉल्स फ्लैग' ऑपरेशन?