Redmi Note 15 SE 5G: Redmi ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ का विस्तार करते हुए Redmi Note 15 SE 5G को लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 15 5G का स्पेशल एडिशन है, जो कि ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ आता है. इस फोन में आपको Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट, शानदार कैमरा सेटअप और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलते हैं. आइए, हम आपको बताते हैं कि इस फोन की कीमत क्या है, इसे कब से खरीदा जा सकेगा और इसमें कौन से खास फीचर्स हैं.
कीमत और उपलब्धता
Redmi Note 15 SE 5G के भारतीय बाजार में तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स उपलब्ध होंगे. इस स्मार्टफोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,999 है. अगर आप 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो उसकी कीमत ₹21,999 होगी. वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹23,999 है. इस पर बैंक कार्ड्स पर ₹2000 तक का डिस्काउंट भी मिलेगा, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है.
Redmi Note 15 SE 5G की बिक्री 7 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो जाएगी. यह फोन तीन रंगों में उपलब्ध होगा: कार्बन ब्लैक, क्रिमसन रिज़र्व (रेड) और फ्रॉस्टेड व्हाइट. इस स्मार्टफोन का मुकाबला Vivo T5x 5G, Motorola Edge 60 Fusion 5G और Redmi Note 15 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगा.
Redmi Note 15 SE 5G के फीचर्स
6.7 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले: Redmi Note 15 SE 5G में 6.7 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. यह स्क्रीन आपको बेहतरीन विज़ुअल एक्सपीरियंस प्रदान करती है.
Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट: इस फोन में 4nm पर आधारित Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे सुपरफास्ट और पावरफुल बनाता है. आप मल्टीटास्किंग, गेमिंग और अन्य हैवी टास्क आराम से कर सकते हैं.
कैमरा सेटअप: Redmi Note 15 SE 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर शामिल है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.
5800mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग: इस स्मार्टफोन में आपको 5800mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इससे आपका फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबे समय तक चलने की सुविधा मिलेगी.
कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी: इस फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.1, USB Type-C पोर्ट और GPS जैसी कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है, जो यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्रदान करता है.
ऑपरेटिंग सिस्टम और आईपी रेटिंग: Redmi Note 15 SE 5G Android 15 पर आधारित HyperOS 2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जो एक स्लीक और यूजर-फ्रेंडली एक्सपीरियंस देता है. फोन में IP65 IP66 रेटिंग है, जिससे यह धूल और पानी से बचाव करता है, और इसे हल्की बारिश में भी बिना किसी चिंता के इस्तेमाल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Spam कॉल्स और SMS से आ गए हैं तंग? ये ऐप दिलाएगा छुटकारा, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका