8000mAh बैटरी, 14GB वर्चुअल रैम... Realme का एक धाकड़ फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

Realme P4R 5G Launched: स्मार्टफोन बाजार में लंबी बैटरी लाइफ की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन Realme P4r 5G लॉन्च कर दिया है.

Realme P4R 5G Launched 8000mAh battery know price and features
Image Source: Social Media

Realme P4R 5G Launched: स्मार्टफोन बाजार में लंबी बैटरी लाइफ की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन Realme P4r 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी की बैटरी-केंद्रित P सीरीज के इस नए डिवाइस में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर तीन दिनों तक चलने का दावा करती है. यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो बार-बार फोन चार्ज करने की परेशानी से बचना चाहते हैं.

कीमत और मुकाबला

Realme P4r 5G को भारतीय बाजार में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है. इसके 4GB 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये, 6GB 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB 256GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है. हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत इन्हें क्रमशः 16,999 रुपये, 18,999 रुपये और 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. मिड-रेंज सेगमेंट में यह फोन Vivo T5x 5G, Motorola Edge 60 Fusion 5G और OPPO K14 5G जैसे स्मार्टफोन्स को सीधी चुनौती देगा.

परफॉर्मेंस और डिस्प्ले का खास कॉम्बिनेशन

फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों से लेकर मल्टीटास्किंग तक को आसानी से संभालने में सक्षम है. इसके साथ 14GB तक डायनामिक रैम सपोर्ट मिलता है, जिससे ऐप्स के बीच स्विच करना और हैवी टास्क करना आसान हो जाता है. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8 इंच की HD LCD स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. यह कॉम्बिनेशन गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के अनुभव को बेहतर बनाता है.

कैमरा और एआई फीचर्स का तड़का

फोटोग्राफी के लिए Realme P4r 5G के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. कंपनी ने इस फोन में कई एडवांस एआई फीचर्स भी जोड़े हैं, जिनमें AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity, AI Unblur और AI Portrait Glow शामिल हैं. ये फीचर्स तस्वीरों की क्वालिटी को बेहतर बनाने और एडिटिंग को आसान बनाने में मदद करते हैं.

मजबूती और सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर भी फोकस

रियलमी ने केवल बैटरी और परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि फोन की मजबूती पर भी ध्यान दिया है. डिवाइस को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग दी गई है, जबकि लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए एयरफ्लो VC कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. यह स्मार्टफोन Realme UI 7.0 पर चलता है और कंपनी ने इसके लिए दो बड़े एंड्रॉयड अपडेट्स तथा तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है, जिससे यूजर्स को लंबे समय तक बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव मिलेगा.

ये भी पढ़ें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब एक WhatsApp में चलेंगे दो अकाउंट, जानें पूरी डिटेल