Realme 16 Pro Series: 7000mAh बैटरी, 200 MP कैमरा, जल्द धमाकेदार स्मार्टफोन होगा लॉन्च; कीमत हुई लीक

Realme 16 Pro Series Launching: स्मार्टफोन बाजार में रियलमी आज अपनी नई मिड-रेंज सीरीज Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ को भारत में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी इस बार कैमरा और बैटरी पर खास फोकस कर रही है.

Realme 16 Pro Series Launching Know price and specs details
Image Source: Realme

Realme 16 Pro Series Launching: स्मार्टफोन बाजार में रियलमी आज अपनी नई मिड-रेंज सीरीज Realme 16 Pro और Realme 16 Pro को भारत में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी इस बार कैमरा और बैटरी पर खास फोकस कर रही है. दोनों ही स्मार्टफोन्स में 200MP का पावरफुल कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है. लॉन्च से पहले ही इनके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं और कीमत को लेकर भी बड़ा अपडेट लीक हो गया है. यह सीरीज पिछले साल आई Realme 15 Pro लाइनअप का अपग्रेड मानी जा रही है, जिसमें हार्डवेयर और कैमरा क्वालिटी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.


Realme 16 Pro सीरीज को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा. लॉन्च इवेंट को भी रियलमी और फ्लिपकार्ट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकेगा. लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme 16 Pro की शुरुआती कीमत करीब 31,999 रुपये हो सकती है. यह फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है. 8GB RAM 128GB स्टोरेज, 8GB RAM 256GB स्टोरेज और 12GB RAM 256GB स्टोरेज. इन वेरिएंट्स की संभावित कीमतें क्रमशः 33,999 रुपये और 36,999 रुपये बताई जा रही हैं. वहीं Realme 16 Pro की शुरुआती कीमत करीब 39,999 रुपये हो सकती है. यह भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आएगा, जिनकी कीमत 41,999 रुपये और 44,999 रुपये तक जा सकती है. दोनों ही स्मार्टफोन्स मास्टर गोल्ड, मास्टर ग्रे, कैमिलिया पिंक और ऑर्चिड पर्पल जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हो सकते हैं.

डिजाइन और डिस्प्ले में मिलेगा प्रीमियम टच

कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि Realme 16 Pro और Pro दोनों में 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद रहेगा. स्लिम बेजल और हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ ये फोन HDR कंटेंट प्लेबैक को भी सपोर्ट करेंगे. डिजाइन की बात करें तो बैक पैनल पर स्क्वॉयर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा.

प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी में बड़ा अपग्रेड

Realme 16 Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है, जबकि Realme 16 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट मिल सकता है. दोनों फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7 पर काम करेंगे. कैमरा सेक्शन इन फोन्स की सबसे बड़ी खासियत होगी. दोनों ही मॉडल में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा. Pro वेरिएंट में इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है. ये स्मार्टफोन्स 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे.बैटरी की बात करें तो Realme 16 Pro सीरीज में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro मिड-बजट सेगमेंट में उन यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं, जो शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की तलाश में हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro Max पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, यहां से खरीदने पर होगी भारी भरकम बचत, चेक करें डिटेल्स