8 छक्के, 9 चौके... मिचेल मार्श ने खेली विस्फोटक पारी, लखनऊ के लिए जड़ा सबसे तेज शतक

Mitchell Marsh Hundred: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर मिचेल मार्श ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

RCB vs LSG Mitchell Marsh Fastest Century in IPL LUCKNOW SUPER GIANTS
Image Source: ANI

Mitchell Marsh Hundred: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर मिचेल मार्श ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मार्श ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए सबसे तेज शतक जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए वह पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए जिन्होंने दो शतक लगाए हैं।

49 गेंदों में शतक, लखनऊ के लिए नया रिकॉर्ड

बारिश से प्रभावित इस मैच में मार्श ने चौके-छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में शतक पूरा किया, जो लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से अब तक का सबसे तेज शतक है। इस तूफानी पारी में उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के जड़े। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने पिछले साल इसी टीम के खिलाफ 54 गेंदों पर शतक लगाया था।

पावरप्ले से ही छाई पारी

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय उनके लिए महंगा साबित हुआ। मिचेल मार्श ने पावरप्ले में ही अर्धशतक जड़ते हुए अपनी टीम की पारी की दिशा तय कर दी। इसके बाद उन्होंने अपनी लय को बरकरार रखते हुए तेज शतक पूरा किया। उनकी बल्लेबाजी के आगे आरसीबी के हर गेंदबाज बेबस नजर आया।

यादगार पारी

मार्श ने कुल 56 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन बनाए। इसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल थे, यानी उनकी पारी का 90 रन सिर्फ सीमा पार जाकर आया। उनकी यह पारी न केवल व्यक्तिगत रिकॉर्ड के लिहाज से यादगार रही, बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी टीम को बड़ी बढ़त दिलाई।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार हासिल करने वाले हैं बड़ा मुकाम, आज तक किसी तेज गेंदबाज ने नहीं किया ये कमाल