रैपर बादशाह होंगे गिरफ्तार! टटीरी गाना मामले में महिला आयोग के समन को किया इग्नोर, जानें पूरा मामला

Badshah Controversy: हाल ही में अपने गाने को लेकर विवाद में आए मशहूर रेपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. 

Rapper Badshah will be arrested Haryana Women Commission summons ignored in Tatiri song case
Image Source: Social Media

Badshah Controversy: हाल ही में अपने गाने को लेकर विवाद में आए मशहूर रेपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. 

आयोग ने उन्हें शुक्रवार को पेश होने के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन वह निर्धारित समय पर आयोग के सामने उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद महिला आयोग ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए.

पासपोर्ट जब्त करने के भी निर्देश

महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पानीपत और पंचकूला पुलिस को निर्देश दिए हैं कि बादशाह का पासपोर्ट भी जब्त किया जाए. उन्होंने कहा कि जब तक मामला स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक प्रदेश में कहीं भी बादशाह का कोई कार्यक्रम या शो आयोजित नहीं होने दिया जाएगा.

रेनू भाटिया ने यह भी बताया कि राज्य भर में संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजे गए हैं. इसके अलावा इस मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग भी हरियाणा महिला आयोग का सहयोग करेगा. उन्होंने कहा कि आयोग प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पूरी तरह गंभीर है.

वकील ने आयोग के सामने रखा पक्ष

बादशाह की ओर से उनके वकील अक्षय दहिया महिला आयोग के सामने पेश हुए. उन्होंने बताया कि बादशाह ने अपने गाने को लेकर हुई गलती के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है. वकील के अनुसार पहले से तय कार्यक्रम होने के कारण बादशाह आयोग के सामने उपस्थित नहीं हो पाए, इसलिए उनकी ओर से वह अपना पक्ष रखने पहुंचे.

क्या है पूरा विवाद

दरअसल हाल ही में बादशाह का एक गाना सामने आया था, जिसमें महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगा. बताया गया कि इस गाने की शूटिंग हरियाणा रोडवेज की बस पर की गई थी और इसके लिए आवश्यक अनुमति भी नहीं ली गई थी.

गाने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद पंचकूला में बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. हरियाणा महिला आयोग ने भी इस पर कड़ा एतराज जताते हुए उन्हें नोटिस भेजा था. विवाद के बाद बादशाह ने गाने को सभी मंचों से हटा दिया और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी. इसके बावजूद महिला आयोग ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा था, लेकिन तय तारीख पर उनके न पहुंचने के बाद अब आयोग ने सख्त कदम उठाए हैं.

ये भी पढ़ें- Lava का नया धमाका! 12GB रैम वाला धांसू स्मार्टफोन किया लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे दमदार फीचर्स