'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के लिए तैयार, रिलीज से पहले ही 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग

Dhurandhar 2 Pre Booking: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, और इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब ट्रेलर की रिलीज़ के बाद फिल्म को लेकर क्रेज़ और भी बढ़ गया है.

ranveer singh Dhurandhar 2 4 crore worth of pre-bookings in 2 hours
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2 Pre Booking: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, और इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब ट्रेलर की रिलीज़ के बाद फिल्म को लेकर क्रेज़ और भी बढ़ गया है. फिल्म की प्री-बुकिंग ने तो जैसे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं, और यह साफ दिख रहा है कि 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के लिए तैयार है.

प्री-बुकिंग में क्या है खास?

'धुरंधर 2: द रिवेंज' की प्री-बुकिंग ने शुरू होते ही सिनेमा जगत में हलचल मचा दी. 18 मार्च 2026 को होने वाली फिल्म की एडवांस बुकिंग में अब तक करीब 4.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो चुका है. यही नहीं, फिल्म ने प्री-बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों में 1.1 लाख टिकट बिक चुके हैं. यह आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों में इस फिल्म के लिए कितना गजब का उत्साह है. अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो फिल्म के रिलीज़ के बाद की कमाई भी बेतहाशा बढ़ने वाली है.

फिल्म के कितने शोज़ होंगे?

'धुरंधर 2' के देशभर में कुल 3979 शोज़ होने वाले हैं. इनमें से लगभग 26 शोज़ पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं और 32 शोज़ पूरी तरह से भरने वाले हैं. दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा टिकट बुक हो रहे हैं, जिसके बाद मुंबई, बैंगलोर और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में भी बुकिंग लगातार बढ़ रही है. यह दर्शाता है कि फिल्म की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है, और इस बार फिल्म को पहले पार्ट से भी ज्यादा पसंद किया जा सकता है.

रिलीज़ के बाद भी होगी तगड़ी कमाई

अगर हम 'धुरंधर' के पहले पार्ट की सफलता को देखें, तो यह 2025 में रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. अब जब प्री-बुकिंग के आंकड़े देखे जाएं, तो यह साफ है कि 'धुरंधर 2' भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है. ट्रेलर के दमदार एक्शन सीन और रणवीर सिंह के शानदार अंदाज़ को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म भी अपने पहले पार्ट से कहीं अधिक रोमांच और एक्शन से भरपूर होने वाली है.

एक्शन और ड्रामा का बेहतरीन कोम्बो

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसकी हाइप तेजी से बढ़ी है. रणवीर सिंह का दमदार एक्शन, रोमांचक सीन और इंटेंस ड्रामा फिल्म की दूसरे पार्ट को पहले से भी अधिक शानदार बनाने की ओर इशारा कर रहे हैं. ट्रेलर से यह साफ हो गया कि इस बार फिल्म में जबरदस्त एक्शन और खून-खराबा होने वाला है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाएगा.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Trailer: 'धुरंधर 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज, खतरनाक अवतार में दिखे रणवीर सिंह, देखें VIDEO