Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी के मामले में बड़ी खबर सामने आई है. इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है. तीन सदस्यीय एसआईटी ने छह दिनों तक जांच करने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है, जिसे एसीएस गृह को भेज दिया गया है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है. इस मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम यानी एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंप दी है.
ये भी पढ़ें- जिस मिसाइल ने पाकिस्तान में मचाई थी तबाही, उसे खरीदने के लिए लाइन में खड़े हैं ये 14 देश, जानें पूरी जानकारी