राम चरण स्टारर 'पेद्दि' को हॉलीवुड से मिली सराहना, फिल्ममेकर फेडॉन पापामाइकल ने की विजुअल्स की तारीफ

Peddi Movie: राम चरण की 'पेद्दि' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. दुनियाभर के दर्शक फिल्म पर भरपूर प्यार बरसा रहे हैं और इसी के साथ यह फिल्म एक वैश्विक ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है.

Ram Charan starrer Peddi Hollywood filmmaker Phedon Papamichael praised the visuals
Image Source: Social Media

Peddi Movie: राम चरण की 'पेद्दि' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. दुनियाभर के दर्शक फिल्म पर भरपूर प्यार बरसा रहे हैं और इसी के साथ यह फिल्म एक वैश्विक ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है. 

साल की सबसे बड़ी पैन-इंडियन फिल्मों में से एक 'पेद्दि', जिसमें राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखे हुए है. अपने चार्टबस्टर गानों, दमदार प्रमोशन और खूब सराहे गए ट्रेलर के जरिए रिलीज से पहले ही फिल्म ने जबरदस्त चर्चा बटोरी थी. रिलीज के बाद 'पेद्दि' को दुनियाभर के दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. इसकी दमदार कहानी, शानदार विजुअल्स, बेहतरीन अभिनय और भव्य सिनेमाई प्रस्तुति की हर तरफ तारीफ हो रही है.

फिल्म की इस जबरदस्त सफलता के बीच सिनेमैटोग्राफर आर. रत्नवेलु ने सोशल मीडिया पर एक खास पल साझा किया. उन्होंने हॉलीवुड के चर्चित सिनेमैटोग्राफर फेडॉन पापामाइकल के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. फेडॉन पापामाइकल 'फोर्ड वर्सेस फेरारी' और 'नेब्रास्का' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. रत्नवेलु ने बताया कि उन्हें इस दिग्गज फिल्मकार से बातचीत करने का अवसर मिला और फेडॉन 'पेद्दि' से बेहद प्रभावित हुए. खासतौर पर उन्होंने फिल्म की शानदार विजुअल इमेजरी की जमकर सराहना की.

पोस्ट साझा करते हुए रत्नवेलु ने लिखा, "मुझे बेहतरीन मास्टर सिनेमैटोग्राफर फेडॉन पापामाइकल (फोर्ड वर्सेस फेरारी) के साथ बातचीत करने का सौभाग्य मिला. उन्हें #Peddi की दमदार विजुअल इमेजरी बेहद पसंद आई. "

'पेद्दि' दुनियाभर के सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के बाद फिल्म ने वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई दर्ज की और लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है. राम चरण के क्रॉसओवर एथलीट वाले दमदार ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर सराहना हो रही है. वहीं फिल्म की कहानी, संगीत और एक्शन को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. इसी के साथ माना जा रहा है कि 'पेड्डी' आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'पेद्दि' में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं, जो इस फिल्म के स्केल और इसके इम्पैक्ट को एक अलग ही लेवल पर ले जाते हैं. इस फिल्म का निर्माण 'वृद्धि सिनेमाज' के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू ने किया है, जिसमें 'मैत्री मूवी मेकर्स', 'सुकुमार राइटिंग्स' और 'IVY एंटरटेनमेंट' ने सहयोग किया है, जबकि इसके को-प्रोड्यूसर ईशान सक्सेना हैं.

​साल 2020 में शुरू हुई 'IVY एंटरटेनमेंट' ने भारत में फिल्म राइट्स खरीदने और एक बेहतरीन प्रोडक्शन हाउस के रूप में बहुत कम समय में अपनी एक मजबूत पहचान बना ली है. यह कंपनी लगातार प्रीमियम आईपी (IP) और फिल्म राइट्स की एक बड़ी लिस्ट तैयार कर रही है, साथ ही क्रिएटिव प्रोडक्शन हाउसेस को बढ़ावा दे रही है ताकि वे ऐसी शानदार फिल्में बना सकें जो दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को छू लें.

​यह फिल्म एक बेहद मजबूत और कड़क टेक्निकल टीम से भी लैस है, जिसमें ऑस्कर विनर ए. आर. रहमान का शानदार संगीत, आर. रत्नावेलु की सिनेमैटोग्राफी, अविनाश कोल्ला का प्रोडक्शन डिजाइन, नवीन नूली की एडिटिंग और वी. वाई. प्रवीण कुमार का एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन शामिल है, जो इस फिल्म को विजुअली और टेक्निकली बहुत ग्रैंड बनाते हैं.

​'धुरंधर', 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'राजा शिवाजी' की छप्परफाड़ कामयाबी के बाद, अब 'जियो स्टूडियोज' नॉर्थ इंडिया में 'पेद्दि' को रिलीज करने की जिम्मेदारी संभाल रहा है. यह फिल्म 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- अभी हमला रोको... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच ट्रंप का आया तीखा बयान, दोनों देशों को दी चेतावनी